सब्सक्राइब करें

खुलासा: एमएस धोनी नहीं ले रहे संन्यास, इसलिए उठाई थी मैच के बाद गेंद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni retirement: He took the ball to show it to bowling coach bharat arun says ravi shastri

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में हार के बाद भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें लगनी शुरू हो गई थी।

चारों तरफ उनके संन्यास पर चर्चा होने लगी थी।

Trending Videos
MS Dhoni retirement: He took the ball to show it to bowling coach bharat arun says ravi shastri

अब पूरी घटना के लगभग 2 दिन बाद धोनी के संन्यास की खबरों की सच्चाई सामने आई है। खुद टीम इंडिया के कोच और पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने सामने आकर धोनी के संन्यास की खबरों पर सफाई दी, साथ-साथ पूरी घटना को लेकर निराशा भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni retirement: He took the ball to show it to bowling coach bharat arun says ravi shastri

रवि शास्त्री ने बताया कि, 'दरअसल, धोनी गेंद गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखाने के लिए ले रहे थे। वह उन्हें गेंद की हालत दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें अंदाजा लग सके कि गेंद की हालत क्या है? और वहां उसके साथ किस तरह खेलना चाहिए था।

MS Dhoni retirement: He took the ball to show it to bowling coach bharat arun says ravi shastri

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने संन्यास के बारे में चर्चा करने वालों को लताड़ भी लगाई। उन्होंने कहा, 'यह बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।' बताते चले कि तीसरा वन-डे और सीरीज गंवाने के बाद जब टीम मैदान से बाहर आ रही थी तब 37 वर्षीय धोनी ने अंपायरों से गेंद मांगी।

विज्ञापन
MS Dhoni retirement: He took the ball to show it to bowling coach bharat arun says ravi shastri
- फोटो : SELF

धोनी आमतौर पर ऐसा नहीं करते क्योंकि मैच जीतने के बाद वह स्टंप एकत्र करते हैं। बीते दो दिन से 30 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे दो बार के विश्व कप विजेता माही के संन्यास को लेकर अटकलें लगने लगी थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed