Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Naman Ojha announces retirement from all forms of cricket, because of Dhoni he Could not make a place in Team India
{"_id":"602a8815e464c0118d49fd6b","slug":"naman-ojha-announces-retirement-from-all-forms-of-cricket-because-of-dhoni-he-could-not-make-a-place-in-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुंधे गले और बहते आंसू के साथ क्रिकेट को कहा अलविदा, धोनी की वजह से नहीं बना पाए टीम इंडिया में जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रुंधे गले और बहते आंसू के साथ क्रिकेट को कहा अलविदा, धोनी की वजह से नहीं बना पाए टीम इंडिया में जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
नमन ओझा, एमएस धोनी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगभग दो दशक तक घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने सोमवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया। संन्यास की घोषणा करते समय ओझा की आंखे नम हो गई थी। नमन ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो उनके एक एक शब्द लड़खड़ा रहे थे।
2 of 7
नमन ओझा
- फोटो : social media
हालत ऐसी हो गई थी कि मोबाइल में लिखा हुआ बयान भी ठीक से नहीं पढ़ पा रहा था यह क्रिकेटर। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संभाला और रुंधे गले से अपनी औपचारिकता निभाई। संन्यास की घोषणा करते समय ओझा ने कहा, 'मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। यह लंबा सफर था और राज्य एवं राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मेरा सपना पूरा हुआ।'
3 of 7
नमन ओझा
इस दौरान उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय टीम में मौका देने के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का शुक्रिया अदा किया। रणजी में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले इस भारतीय विकेटकीपर ने कहा, 'मैं अपने करियर के दौरान साथ देने के लिए एमपीसीए, बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों और कोचों के अलावा आपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया करना चाहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नमन ओझा
ओझा ने कहा, 'मेरे पीठ में दर्द की समस्या है ऐसे में लंबे प्रारूप में मुझे समस्या हो रही थी। इसका एक और कारण यह भी है कि किसी टीम से जुड़ने के बाद मुझे कम से कम छह महीने तक उनके साथ रहना होगा। मैं परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।' रणजी ट्रॉफी में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार (351) का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले मध्यप्रदेश के इस दिग्गज ने कहा कि वह अब दुनिया भर के टी-20 लीगों में खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
एमएस धोनी
- फोटो : social media
महज 17 साल की उम्र में 2000-01 सत्र से घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी के लिए करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी के युग में राष्ट्रीय टीम के लिए अधिक मौके मिलना मुश्किल हो गया। घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद 2010 में श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दो मैचों में खेलने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें टीम में मौका नहीं मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।