फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Naseem Shah followed and Unfollowed Urvashi on Instagram, screenshots went viral on social media

Urvashi-Naseem Story: नसीम शाह ने उर्वशी को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया, स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो..

Tue, 13 Sep 2022 03:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 03:28 PM IST
सार

नसीम शाह ने कुछ समय के लिए उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था, लेकिन स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने उर्वशी को अनफॉलो कर दिया। 
 

विज्ञापन
Naseem Shah followed and Unfollowed Urvashi on Instagram, screenshots went viral on social media
उर्वशी रौतेला, बाबर आजम और नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार नसीम शाह इसकी वजह बने हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के दावों के अनुसार नसीम शाह ने कुछ समय के लिए उर्वशी रौतेला को फॉलो किया था, लेकिन बाद में अनफॉलो कर दिया। इस दौरान कई लोगों ने नसीम के इंस्टाग्राम अकाउंट के स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। हालांकि, नसीम ने कुछ समय पहले ही एक वीडियो में कहा था कि उर्वशी रौतेला कौन हैं, उन्हें नहीं पता है। 
विज्ञापन


उर्वशी रौतेला भी इस मामले को और आगे न बढ़ाने की बातें कह चुकी हैं, लेकिन ये दोनों ही समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिस वजह से दोनों चर्चा में आ जाते हैं। 
विज्ञापन


Image
Image

क्या है मामला ?
भारत और पाकिस्तान के बीच पहले मैच में उर्वशी रौतेला दुबई के स्टेडियम में पहुंची थीं और फैंस ने ऋषभ पंत के साथ उनका नाम जोड़ते हुए काफी मजे लिए थे। हालांकि, ऋषभ पंत इस मैच में नहीं खेले थे। सुपर चार के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान फिर से आमने-सामने आए और इस बार भी उर्वशी मैच देखने पहुंची। इस मैच में पाकिस्तान के नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान को जीत दिला दी। 
 

मैच के दौरान खिलाड़ियों और फैंस के हाव-भाव बदलते रहते हैं। इन्हें कैमरे में कैद कर किसी फैन ने एक वीडियो एडिट की थी, जिसमें नसीम शाह और उर्वशी अलग-अलग फ्रेम में हंसते दिखाई दे रहे थे। यहीं से पूरा मामला शुरु हुआ। इसके बाद उर्वशी के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो भी शेयर की गई। हालांकि, नसीम शाह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि उर्वशी रौतेला कौन हैं। 

Urvashi Rautela Shares A Strong Insta Story After Naseem Shah Refused To  Know Her, Story Goes Viral - Bethive.net

नसीम का बयान सामने आने के बाद उर्वशी ने अपने फैंस और मीडिया से कहा कि उनकी टीम ने अंजाने में यह वीडियो शेयर कर दी थी। उन्हें नहीं पता था कि वीडियो में उर्वशी के अलावा कौन हैं। हालांकि, नसीम को साफ देखा जा सकता था। 

Image

अब कई फैंस का दावा है कि नसीम शाह ने इंस्टाग्राम पर पहले उर्वशी रौतेला को फॉलो किया फिर अनफॉलो कर दिया। हालांकि, इस बारे में फिलहाल दोनों की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed