{"_id":"60e6970e8ebc3ec770067f2d","slug":"navdeep-saini-dismisses-devdutt-padikkal-2nd-intra-squad-match-slc-shared-highlights-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: इंट्रा स्क्वाड मैच में सैनी ने पडीक्कल को किया आउट, श्रीलंका क्रिकेट ने शेयर की हाइलाइट्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: इंट्रा स्क्वाड मैच में सैनी ने पडीक्कल को किया आउट, श्रीलंका क्रिकेट ने शेयर की हाइलाइट्स
Thu, 08 Jul 2021 11:41 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:41 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के विरुद्ध एकदिवसीय सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है जिसका दूसरा मुकाबला बुधवार को खेल गया। इस मैच में नवदीप सैनी ने अपनी एक बेहतरीन गेंद पर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल को आउट किया।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने में सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में टीम इंडिया अभ्यास के तौर पर इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत एकदिवसीय मैच से होगी। इस दौरान भारतीय टीम श्रीलंका को चुनौती देने के लिए इंट्रा स्क्वाड मैच खेल कर जबरदस्त तैयारी कर रही है। इस सिलसिले में दूसरा मैच बुधवार को खेला गया। इस वार्म-अप मैच का एक वीडियो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शेयर किया है।
विज्ञापन
इस वीडियो में बॉलिंग करने वाली टीम इंडिया प्रैक्टिस जर्सी में है जबकि बैटिंग करने वाली टीम हमेशा की तरह गहरे नीले रंग की ड्रेस पहने है। इस वीडियो की शूटिंग उस वक्त की गई जब सूर्यकुमार यादव, नवदीप सैनी, ऋतुराज गायकवाड़, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों एक्शन में दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में ज्यादातर दीपक चाहर और नवदीप सैनी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल, सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। इस दौरान सैनी पडीक्कल को एक शानदार गेंद पर आउट करते हैं। गेंद अनिश्चितता के गलियारे में थी जिस पर पडीक्कल चूक गए और उनका कैच विकेटकीपर ने लपक लिया।
इस वीडियो में राहुल द्रविड़ हार्दिक पांड्या को लेग स्पिन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगे सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक चाहर की गेदों पर बेहतरीन स्ट्रोक लगा रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज टीम इंडिया के नवयुवक क्रिकेटरों के लिए स्वर्णिम अवसर की तरह है जो भारतीय टीम में जगह बनाने की सोच रहे हैं। इन नए खिलाड़ियों में देवदत्त पडीक्कल, चेतना सकारिया, कृष्णप्पा गौतम, नितीश राणा और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी पहली बार भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलेंगे। इनके अलावा पृथ्वी शॉ, मनीष पांडेय और संजू सैमसन के पास अपने को दोबारा साबित करने का मौका है।