सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: After defeat against West Indies, questions were raised about England team ability to play spin

T20 WC: वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद इंग्लिश टीम की स्पिन खेलने की क्षमता पर उठे सवाल, ब्रूक ने दिया यह जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Feb 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजों ने आउट किया। जब ब्रुक से पूछा गया कि क्या इंग्लैंड को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है, तो जानें उन्होंने क्या जवाब दिया।

T20 World Cup: After defeat against West Indies, questions were raised about England team ability to play spin
हैरी ब्रूक - फोटो : England Cricket
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड के बल्लेबाजों की टी20 विश्व कप के दौरान स्पिन गेंदबाजों को खेलने की कमजोरी भले ही खुलकर सामने आ गई हो, लेकिन उसके कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि उनके बल्लेबाज स्पिनरों को खेलने में पूरी तरह से सक्षम है। इंग्लैंड को अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 196 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई।
Trending Videos

इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजों ने आउट किया। जब ब्रुक से पूछा गया कि क्या इंग्लैंड को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है, तो उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता।' ब्रूक ने इसके बजाय टी20 विश्व कप से ठीक पहले स्पिन गेंदबाजों की प्रमुखता वाली टीम श्रीलंका पर मिली 3-0 की जीत का उदाहरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ उस सीरीज ने यह साबित कर दिया। मुझे लगा कि हमने वहां स्पिन गेंदबाजी का बहुत अच्छी तरह से सामना किया। उन्होंने (वेस्टइंडीज की) गेंदबाजी अच्छी की। उन्होंने पूरे समय खेल में अपनी पकड़ बनाए रखी। हमने एक साथ कई विकेट गंवाए, जिससे हमेशा नुकसान होता है।' इस बीच वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप इस बात से काफी खुश थे कि उनकी टीम ने टूर्नामेंट में अब तक दोनों मैच अच्छी तरह से जीते हैं।

उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि हमारा स्कोर औसत के आसपास ही रहा हो, लेकिन फिर भी कुछ रन बनाने से हम खुश हैं। यह विश्व कप का मैच है और इसमें 10-20 रन अतिरिक्त बन सकते थे। इसलिए हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि हम अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करें और फिर गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed