{"_id":"5d8f87e98ebc3e93a230cdb0","slug":"nep-vs-sin-paras-khadka-becomes-first-nepal-batsman-to-slams-ton-in-t20i","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपाल के कप्तान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी-20 में शतक जड़कर दिग्गजों को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नेपाल के कप्तान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी-20 में शतक जड़कर दिग्गजों को छोड़ा पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Sep 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पारस खडका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पारस खडका नेपाल की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। शनिवार को सिंगापुर के 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 वर्षीय पारस ने मात्र 52 गेंदों में 106 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया।
Trending Videos
2 of 4
पारस खडका
- फोटो : सोशल मीडिया
पारस ने अपनी शतकीय पारी के दौरान ताबड़तोड़ सात चौके और नौ छक्के लगाए। खडका ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही टी-20 के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे अब लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
पारस खडका
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मात्र 49 गेंदों में ये कीर्तिमान अपने नाम किया। साथ ही खडका अब एशिया के चौथे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं टी-20 की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वे रोहित शर्मा और आरोन फिंच के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
4 of 4
पारस खडका
- फोटो : सोशल मीडिया
खडका ने आरिफ शेख के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी की। टीम ने 24 गेंद और 9 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पारस वन-डे में भी नेपाल की तरफ से पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X