फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nitish Rana named captain of Delhi team for the upcoming Syed Musthaq Ali Trophy Digvesh Rathi misses out

SMAT: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली के कप्तान बने नीतीश राणा, दिग्वेश राठी को टीम में नहीं मिली जगह

Sat, 22 Nov 2025 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Nov 2025 06:40 PM IST
सार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2017-18 की चैंपियन टीम अब राणा के नेतृत्व में टी20 टूर्नामेंट में किस्मत बदलने की उम्मीद करेगी। लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को हालांकि, 23 खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Nitish Rana named captain of Delhi team for the upcoming Syed Musthaq Ali Trophy Digvesh Rathi misses out
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए नीतीश राणा को दिल्ली टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टी20 प्रारूप में होने वाला ये घरेलू टूर्नामेंट 26 नवंबर से शुरू हो रहा है। राणा उत्तर प्रदेश से दिल्ली टीम में आए थे, लेकिन उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए टीम में जगह नहीं मिली। आयुष बदोनी और यश ढुल दोनों की अगुआई वाली दिल्ली की टीम अब तक रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। एलीट ग्रुप डी में दिल्ली पांच मैच में आठ अंक के साथ छठे स्थान पर है।
विज्ञापन

ग्रुप डी में शामिल है दिल्ली
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2017-18 की चैंपियन टीम अब राणा के नेतृत्व में टी20 टूर्नामेंट में किस्मत बदलने की उम्मीद करेगी। लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को हालांकि, 23 खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं मिली है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि वह चोटिल हैं या नहीं। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, हर्षित राणा और नवदीप सैनी अगर उपलब्ध होंगे तो टीम में शामिल होंगे। पूर्व भारतीय स्पिनर सरनदीप सिंह की कोचिंग वाली दिल्ली को ग्रुप डी में झारखंड, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और त्रिपुरा के साथ रखा गया है। टीम के सभी मैच अहमदाबाद में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम इस प्रकार है:
नीतीश राणा (कप्तान), प्रियांश आर्य, सार्थक रंजन, आयुष बदोनी, अर्पित राणा, आयुष दोसेजा, मयंक रावत, तेजस्वी (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, यश ढुल, सिमरजीत सिंह, राहुल डागर, यश भाटिया, अंकित राजेश कुमार, हर्ष त्यागी, सुयश शर्मा, प्रिंस यादव, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, ध्रुव कौशिक, आर्यन राणा, वैभव कंडपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed