सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
PBKS Inning
125/2 (11.4 ov)
Shreyas Iyer 11(10)*
Prabhsimran Singh 50 (35)
Rajasthan Royals elected to bowl

सचिन तेंदुलकर: आज ही के दिन 'भगवान' ने क्रिकेट से लिया था संन्यास, खत्म हुआ था 24 साल का करियर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
November 16 and Sachin Tendulkar: A day when the he retires and magic ended

हिंदुस्तान में 'क्रिकेट' धर्म की तरह पूजा जाता है। सचिन तेंदुलकर 'भगवान' कहलाए। तभी भी हर क्रिकेट प्रेमी के लिए 16 नवंबर का दिन बेहद खास हो जाता है। 2013 यानी आज से ठीक पांच साल पहले सचिन आखिरी बार क्रिकेट मैदान पर उतरे। 

Trending Videos
November 16 and Sachin Tendulkar: A day when the he retires and magic ended

ऊपर वाले ने सचिन तेंदुलकर को इस खेल की खास कला के साथ धरती पर भेजा था.. यह करिश्मा नहीं तो और क्या था कि जिस मैदान में नन्हें सचिन ने क्रिकेट का 'ककहरा' सीखा उसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की मिट्टी को माथे पर लगाकर इस खेल से संन्यास ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
November 16 and Sachin Tendulkar: A day when the he retires and magic ended

वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी दिन टेस्ट सीरीज जीतने के साथ ही मास्टर-ब्लास्टर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अगर इसे एक युग का अंत कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। जितना शानदार और बेदाग सचिन का करियर रहा उतना ही भावुक और ऐतिहासिक उनका विदाई भाषण भी था।

November 16 and Sachin Tendulkar: A day when the he retires and magic ended

उस वक्त क्रिकेट इतिहास के लगभग सभी रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक जमाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248 नाबाद रहा।

विज्ञापन
November 16 and Sachin Tendulkar: A day when the he retires and magic ended
वन-डे में भी सचिन का कोई सानी नहीं।  सचिन ने 463 मैच खेले और 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18,426 रन बनाए। वनडे में सचिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 200 रन रहा। इसके साथ ही सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 शतक भी लगाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed