{"_id":"5e4003b78ebc3ee5eb14c73a","slug":"pak-vs-ban-1st-test-naseem-shah-becomes-youngest-cricketer-to-claim-test-hat-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAKvBAN: नसीम शाह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvBAN: नसीम शाह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नसीम शाह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन 16 वर्षीय नसीम ने मेहमान टीम के तीन खिलाड़ियों को लगातार तीन गेंदों के अपना शिकार बनाया।
2 of 5
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीम ने अपने चौथे ही टेस्ट मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। वे अब टेस्ट इतिहास में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। नसीम से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बांग्लादेश के लेग स्पिनर आलोक कपाली के नाम दर्ज था जिन्होंने साल 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ 19 वर्ष की उम्र में यह कीर्तिमान बनाया था।
3 of 5
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीम ने रावलपिंडी में रविवार को 41वें ओवर में यह कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर पहले नजमुल होसैन को एलबीडब्ल्यू आउट कर बांग्लादेश की साझेदारी तोड़ी और इसके बाद तैजुल इस्लाम और फिर महमुदुल्लाह का शिकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीम को हालांकि पैर में मोच की वजह से बाहर जाना पड़ा लेकिन तीसर दिन का खेल खत्म होने तक वे 8.2 ओवर में दो मेडेन के साथ 26 रन देकर चार विकेट चटका चुके थे।
विज्ञापन
5 of 5
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले नसीम इससे पहले दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच की पारी में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा तेज गेंदबाज बने थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।