फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस क्रिकेटर पर फिदा हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस, अपने बच्चों के पिता बनने का भी दे डाला ऑफर

Fri, 30 Aug 2019 03:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 30 Aug 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actress wants Jimmy Neesham to be the father of her future kids; the all-rounder responds
सेहर शेनवारी और जेम्स नीशाम - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 का फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम पर पाकिस्तान की एक अभिनेत्री का दिल आ गया। फिर क्या था बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए इस अदाकारा ने नीशाम को अपने बच्चों के बाप बनने का ऑफर दे डाला। हैरान मत होइए, सारा कुछ सोशल नेवटर्किंग साइट ट्विटर पर पूरी दुनिया के सामने हुआ।

Pakistani actress wants Jimmy Neesham to be the father of her future kids; the all-rounder responds
सेहर शेनवारी - फोटो : सोशल मीडिया

जेम्स नीशाम पर फिदा होने वाली इस पाकिस्तानी हसीना का नाम सेहर शेनवारी है। सेहर टीवी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने जिम्मी नीशाम के एक ट्वीट पर कमेंट कर लिखा कि क्या आप मेरे भविष्य में होने वाले बच्चों के पिता बनना चाहोगे? सेहर के इस कमेंट पर नीशाम ने भी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने एक्ट्रेस को सीधा जवाब नहीं देते हुए उसका ऑफर ठुकरा दिया।

Pakistani actress wants Jimmy Neesham to be the father of her future kids; the all-rounder responds
सेहर शेनवारी का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

नीशाम ने अपने ट्वीट में लिखा कि बाकी सब तो ठीक है, लेकिन आपने अपने प्रस्ताव के आखिरी में जो इमोजी दिए वो जरूरी नहीं थे। जिम्मी का रिप्लाई आते ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस बेहद उत्साहित हो गई और उन्होंने जिम्मी का ये ट्वीट अपने फैंस के साथ शेयर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress wants Jimmy Neesham to be the father of her future kids; the all-rounder responds
सेहर शेनवारी - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उन्होंने एक और ट्वीट कर भारतीय फैंस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- 'जिम्मी नीशाम ने मेरे मैरिज प्रपोजल वाले ट्वीट पर रिप्लाई क्या कर दिया भारत में जैसे किसी ने मिर्चियों की बरसात कर दी।
 

विज्ञापन
Pakistani actress wants Jimmy Neesham to be the father of her future kids; the all-rounder responds
जेम्स नीशाम

याद हो कि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम अपने खेल के अलावा मजाकिया ट्वीट के लिए भी जाने जाते हैं। समय-समय पर वे अपने फनी ट्वीट से साथी क्रिकेटर्स को चौंकाते रहते हैं। जेम्स नीशाम के करियर की बात करें तो 12 टेस्ट में उन्होंने 709 रन बनाए और 14 विकेट चटकाए तो 59 एकदिवसीय मुकाबलों में 1247 रन के साथ गेंद से 59 सफलताएं भी निकाली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed