{"_id":"5d68c4c08ebc3e93a553c326","slug":"indian-cricketer-ambati-rayudu-comes-out-of-retirement-to-play-for-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबाती रायुडू ने वापस लिया संन्यास, डंके की चोट पर टीम में दोबारा खेलने की तारीख भी बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंबाती रायुडू ने वापस लिया संन्यास, डंके की चोट पर टीम में दोबारा खेलने की तारीख भी बताई
स्पोर्ट्स डेस्क,अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 30 Aug 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अंबाती रायुडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 टीम में न चुने जाने के बाद भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने अचानक संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। अब लगभग 58 दिन बाद अपने उस फैसले को भावुक बताते हुए रायुडू ने संन्यास वापस लेने का भी एलान कर दिया है।
2 of 6
अंबाती रायुडू
आंध्रप्रदेश के इस खिलाड़ी ने अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण और नोएल डेविड का शुक्रिया अदा किया। बकौल अंबाती इन सभी ने मुश्किल वक्त में उनका समर्थन किया। इन सभी ने अहसास कराया कि मुझमें अभी काफी क्रिकेट बची है और मैं आगे खेल सकता हूं। रायुडू ने कहा कि वे हैदराबाद के लिए आगे खेलने को तैयार हैं और टीम के लिए 10 सितंबर से खेलने को उपलब्ध भी रहेंगे।
3 of 6
अंबाती रायडु
- फोटो : getty
इसके बाद हैदराबाद के चीफ सिलेक्टर नोएल डेविड ने कहा कि, 'यह हमारे लिए अच्छी खबर है। रायुडू में अभी कम से कम 5 साल की क्रिकेट बाकी है। वे युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सिखा सकते हैं। उनके बिना हमें पिछले साल रणजी ट्रॉफी में काफी संघर्ष करना पड़ा था। उनकी क्लास और अनुभव से हमारी टीम को फायदा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विजय शंकर और अंबाती रायुडू
- फोटो : सोशल मीडिया
अंबाती रायुडू छह महीने पहले तक भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। कप्तान, कोच और मुख्य चयनकर्ता द्वारा उन्हें आईसीसी विश्व कप के लिए नंबर-4 का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया जा रहा था, लेकिन जब 15 अप्रैल को टीम की घोषणा हुई, तब उनकी जगह विजय शंकर को टीम में शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत
इसके बाद रायुडू का एक विवादित ट्वीट भी बेहद चर्चा में आया, जिसके बाद उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था। हालांकि चोटिल होकर शिखर धवन और फिर विजय शंकर के बाहर होने के बाद भी बीसीसीआई ने उनकी जगह ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड भेजा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।