फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Modi tells Kapil Dev, You have been a constant source of inspiration for all sports lovers:

तारीफ: पीएम मोदी से बोले कपिल देव- आपने खेल जगत का दिल जीत लिया, बदले में प्रधानमंत्री ने कही यह बड़ी बात

Wed, 18 Aug 2021 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Aug 2021 06:40 PM IST
सार

ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ पीएम का यही व्यवहार पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव को भा गया। कपिल देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
PM Modi tells Kapil Dev, You have been a constant source of inspiration for all sports lovers:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कपिल देव - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बीते दिनों टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ खुलकर बात की। वह इस दौरान खिलाड़ियों से अपने अनुभव भी साझा किए। ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ पीएम का यही व्यवहार पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव को भा गया। कपिल देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कपिल देव ने ट्वीट कर लिखा, ओलंपियनों के साथ आपका संवाद देखा और बहुत अच्छा लगा। यह हर खिलाड़ी के साथ तालमेल बिठाएगा। आज आपने समूचे खेल जगत का दिल जीत लिया। जय हिंद!।' इतना ही कपिल देव ने एक लंबे लेख में बताया कि किस तरह मोदी जी ने पूरे खेल जगत का दिल जीत लिया। वहीं, कपिल देव के इस ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, कपिल देव इन शब्दों के लिए आपका शुक्रिया। आप सभी खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। हम सभी को मिलकर काम करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि भारतीय खेल आने वाले समय में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल देव ने द स्टेट्समैन में लिखे अपने कॉलम में कहा, 'यह स्पष्ट नहीं है कि भारत के किसी प्रधानमंत्री ने कभी कहा है कि वह हमारे देश में खेल की संस्कृति बनाना चाहते हैं। उन्होंने माता-पिता से उन बच्चों को प्रोत्साहित करने की अपील की, जो खेल खेलना चाहते हैं। मोदी जी ऐसा करने वाले पहले हो सकते हैं। प्रधानमंत्री ने माता-पिता से अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा।' कपिल देव ने आगे लिखा, 'ओलंपिक के दौरान भी प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ बात की थी, लेकिन उसमें भाषण या औपचारिकता नहीं थी। उन्होंने बजरंग पुनिया के दृढ़ संकल्प और रवि दहिया के साथ विरोधी के काटने के बारे में पूछा। वहीं, नीरज चोपड़ा से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि उन्होंने भाला फेंकते ही जीत हासिल कर ली थी।'


कपिल देव ने आगे लिखा, सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के लोकतंत्र के प्रभारी व्यक्ति मानते हैं कि खेल और खेल संस्कृति महत्वपूर्ण हैं। यही खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा देता है, जो मोदी जी की सबसे बड़ी विरासतों में से एक होगी। एक खिलाड़ी के रूप में, मैं खेल समुदाय को प्रधानमंत्री से प्यार और समर्थन प्राप्त करते हुए देखकर बहुत खुश हूं। मैं यह जोड़ना चाहता हूं कि अगर हमें भविष्य में और पदक जीतने हैं तो हमें खेल के बुनियादी ढांचे पर ध्यान देना चाहिए। और खेल के उपकरण पर कोई शुल्क नहीं होना चाहिए जो कि एथलीटों की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed