सब्सक्राइब करें

प्रसिद्ध कृष्णा: पिता क्रिकेटर तो मां खेलती थीं वॉलीबॉल, नागरकोटी की चोट से खुली किस्मत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Mar 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Prasidh krishna family struggle and success story after heroic performance in debut odi
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण मैच के शुरुआती ओवरों में रन लुटाने के बाद शानदार वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि वह ऐसे गेंदबाज के तौर पर पहचान बनाना चाहते हैं जो साझेदारी तोड़ने और गेंद को 'हिट द डेक (पिच पर तेजी से टप्पा खिलाने)' के लिए जाना जाए।

Trending Videos
Prasidh krishna family struggle and success story after heroic performance in debut odi
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : twitter

कर्नाटक के इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, 'मुझे अच्छी शुरुआत नहीं मिली, उन्होंने मेरे खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया क्योंकि मैंने खराब गेंदबाजी की, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। हमने एक साथ कई विकेट चटकाए जिससे टीम को फायदा हुआ। घर में बचपन से प्रसिद्ध को खेल का माहौल मिला। पिता क्रिकेट खेला करते थे। मां वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prasidh krishna family struggle and success story after heroic performance in debut odi
प्रसिद्ध कृष्णा

6 फीट 2 इंच लंबे प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में कई टीमों के लिए नेट बॉलिंग किया करते थे। 2018 में अंडर-19 भारतीय टीम की सनसनी कमलेश नागरकोटी के चोटिल होने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनके साथ करार किया। मौजूदा दौर में वह केकेआर के अहम हथियार में से एक हैं।

Prasidh krishna family struggle and success story after heroic performance in debut odi
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट

150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम प्रसिद्ध ने हाल में संपन्न हुए विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैच में 14 विकेट चटकाए थे। जो अपनी टीम कर्नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ था। शादी की वजह से छुट्टी पर चल रहे जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हें वन-डे में डेब्यू करने का मौका मिला।

विज्ञापन
Prasidh krishna family struggle and success story after heroic performance in debut odi
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : twitter

कृष्णा ने कहा कि, 'शुरुआती तीन ओवरों के बाद मैं समझ गया था कि गेंद को आगे टप्पा नहीं खिला सकता। इसके बाद मैंने गेंद को बल्लेबाजों की पहुंच से दूर टप्पा खिलाना शुरू किया और गेंद ने अपना काम किया। आईपीएल से मुझे मदद मिली। मैं 'हिट द डेक' गेंदबाज के तौर पर पहचान बनाना चाहता हूं जो टीम की जरूरत के मुताबिक साझेदारी तोड़ सके।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed