{"_id":"69e8eb9a66c9e935b40f2249","slug":"puducherry-cricket-body-suspends-3-first-class-players-on-charges-of-assault-on-u-19-state-coach-know-details-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुदुचेरी में तीन युवा खिलाड़ियों पर हिंसा का आरोप, अंडर-19 टीम के कोच के साथ की मारपीट; CAP ने किया निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुदुचेरी में तीन युवा खिलाड़ियों पर हिंसा का आरोप, अंडर-19 टीम के कोच के साथ की मारपीट; CAP ने किया निलंबित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार
पुदुचेरी क्रिकेट संघ ने अंडर-19 टीम के कोच पर हमले के आरोप में तीन प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया है। मामला अदालत में लंबित है और आरोपमुक्त होने तक खिलाड़ियों पर सभी तरह के क्रिकेट गतिविधियों में हिस्सा लेने पर रोक रहेगी।
क्रिकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पुदुचेरी क्रिकेट संघ ने अपने तीन प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों को अंडर-19 टीम के कोच पर हमले के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। निलंबित किए गए खिलाड़ियों में जे कार्तिकेयन, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी हाल के वर्षों में पुदुचेरी का प्रतिनिधित्व रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंटों में कर चुके हैं। अरविंदराज ने पिछले घरेलू सत्र में भी टीम की ओर से खेला था।
संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन तीनों खिलाड़ियों पर अंडर-19 टीम के कोच वेंकटरमन पर हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। यह घटना 8 दिसंबर को हुई थी। इस मामले में सेदुरपेट पुलिस थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) द्वारा एफआईआर 100/2025 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है, और मामला फिलहाल पुडुचेरी की न्यायिक मजिस्ट्रेट-IV अदालत में लंबित है।
पुदुचेरी क्रिकेट संघ ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए इन खिलाड़ियों को अपने किसी भी परिसर में प्रवेश करने और संघ की सुविधाओं का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही, जब तक अदालत उन्हें सभी आरोपों से बरी नहीं कर देती, तब तक वे किसी भी राष्ट्रीय या बाहरी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेंगे। हालांकि, इन खिलाड़ियों के पास संघ के एथिक्स ऑफिसर/ओम्बड्समैन के समक्ष अपील करने का विकल्प मौजूद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X