{"_id":"6796352f1607f8cf950094c3","slug":"ranji-trophy-ddca-have-made-arrangements-where-at-least-10-000-fans-can-watch-the-match-2025-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: रेलवे के खिलाफ मैच खेलेंगे कोहली, DDCA को 10 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद, प्रवेश निशुल्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: रेलवे के खिलाफ मैच खेलेंगे कोहली, DDCA को 10 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद, प्रवेश निशुल्क
Sun, 26 Jan 2025 06:44 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 Jan 2025 06:44 PM IST
सार
दिल्ली और रेलवे के बीच यह मुकाबला फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अधिकारियों ने ऐसी व्यवस्था की है कि कम से कम 10,000 प्रशंसक मैच देख सकेंगे, जबकि दो स्टैंड आम जनता के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे। वह 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ शुरू होने वाले दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। इस मुकाबले से पहले किंग कोहली को पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा गया।
विज्ञापन
डीडीसीए को 10 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद
दिल्ली और रेलवे के बीच यह मुकाबला फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अधिकारियों ने ऐसी व्यवस्था की है कि कम से कम 10,000 प्रशंसक मैच देख सकेंगे, जबकि दो स्टैंड आम जनता के लिए खोले जाएंगे। हमेशा की तरह प्रवेश निःशुल्क होगा जैसा कि पिछले कई वर्षों से सभी घरेलू मैचों के लिए होता रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'रणजी मैच देखने के लिए कभी भी कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया है और यही परंपरा आगे भी जारी रहेगी। केवल एक चीज यह है कि प्रशंसकों के लिए दो स्टैंड खोले जाएंगे, क्योंकि हम विराट की भागीदारी से जुड़े उत्साह के स्तर को समझते हैं।'
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चला विराट का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने इस दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। हालांकि, वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और बाकी मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पांच मुकाबलों की नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए और उनका औसत भी 23.75 रहा।

पुरानी कमजोरी से उबरने की कोशिश कर रहे कोहली
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किंग कोहली को पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दरअसल, हाल ही में दाएं हाथ के बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों ने काफी परेशान किया था। नौ पारियों में आठ बार वह इस तरह की गेंद पर ही कैच थमा बैठे थे। अब वह अपनी इस कमजोरी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।