फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Round up match report and results Delhi defeat Railway by Innings Mumbai thrased Meghalaya

Ranji Trophy: कोहली को दूसरी पारी में नहीं मिला उतरने का मौका, दिल्ली पारी से जीती; मुंबई ने मेघालय को हराया

Sat, 01 Feb 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Feb 2025 07:52 PM IST
सार

कोहली 12 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे। भले ही वह बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके, लेकिन उनकी टीम ने बड़ी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Ranji Trophy Round up match report and results Delhi defeat Railway by Innings Mumbai thrased Meghalaya
दिल्ली रणजी टीम - फोटो : X

विस्तार

अरुण जेटली स्टेडियम में प्रशंसक विराट कोहली को रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर उतरते देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिला क्योंकि दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया। दिल्ली ने इस तरह रणजी ट्रॉफी लीग में अपने अभियान का अंत रेलवे पर पर बोनस अंक की जीत दर्ज करके किया। कोहली 12 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे। भले ही वह बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके, लेकिन उनकी टीम ने बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत सात विकेट पर 334 रन से करने वाली दिल्ली ने पहली पारी में 374 रन बनाकर 133 रन की बढ़त हासिल की। रेलवे के बल्लेबाजों ने कुछ लापरवाही भरे शॉट खेले जिससे मैच परिणाम जल्दी निकल गया। दोपहर के सत्र में रेलवे की टीम 30.4 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे पारी तथा 19 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से दिल्ली को बोनस सहित सात अंक मिले। इस नतीजे से दर्शक मैच में दूसरी बार स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखने से महरूम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी खिलाड़ियों के साथ कोहली ने बिताया वक्त 
दिल्ली के लिए ऑफ स्पिनर शिवम शर्मा के पांच विकेट झटके और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। दिल्ली की यह इस सत्र की दूसरी जीत थी। दिल्ली ग्रुप में 21 अंक के साथ तीसरे स्थान रही। सौराष्ट्र और तमिलनाडु ने एक समान 25-25 अंक हासिल कर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की की। दर्शकों को दूसरी पारी में कोहली को देखने का मौका नहीं मिला क्योंकि रेलवे के बल्लेबाज धीमी पिच पर जल्दी आउट हो गए। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली दूसरे दिन पहली पारी में केवल 15 गेंद खेलकर छह रन बनाने के बाद आउट हो गए थे। कोहली ने साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में काफी समय बिताया, उनके साथ हाथ मिलाए और तस्वीरें खिंचवाईं। वह विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से मिलने के लिए रेलवे के ड्रेसिंग रूम में भी गए।
विज्ञापन

सौराष्ट्र-झारखंड भी जीते 
राजकोट में सौराष्ट्र ने असम पर पारी और 144 रन की जीत से नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया। फॉलोऑन खेलते हुए असम की टीम दूसरी पारी में महज 166 रन पर सिमट गई जबकि पहली पारी में भी उसने केवल 164 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 474 रन बनाये थे। वहीं, झारखंड ने तीसरे दिन तमिलनाडु पर 44 रन से जीत दर्ज की जो इस सत्र में उसकी दूसरी जीत है। उत्कर्ष सिंह को मैच में उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 30 रन देकर छह विकेट लिए और दूसरी पारी में एक विकेट झटका।

मुंबई की जीत में चमके शार्दुल-कोटियान
शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियान ने चार-चार विकेट लिए जिससे मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई के फिलहाल जम्मू-कश्मीर के समान 29 अंक है, लेकिन वह नेट रन रेट के आधार पर जम्मू-कश्मीर से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed