{"_id":"5b0269cc4f1c1bd7408b6b3e","slug":"ravichandran-ashwin-says-may-month-was-dangerous-for-us-after-csk-contest-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL से बाहर होते ही अश्विन का अजीबोगरीब बयान, बोले- हमारे लिए मई महीना ही भयानक रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से बाहर होते ही अश्विन का अजीबोगरीब बयान, बोले- हमारे लिए मई महीना ही भयानक रहा
Mon, 21 May 2018 02:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरसंडे को प्लेऑफ के लिए खेले गए एक बेहद अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में 5 विकेट से पटका। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए उसे चेन्नई को 100 रन के अंदर आॅलआउट करना था।
2 of 4
KXIP की टीम सीएसके को दिए अपने लक्ष्य 154 का बचाव नहीं कर सकी और 5 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। प्लेआॅफ से बाहर होने के बाद कप्तान रविचंद्रन अश्विन टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से नाखुश दिखे। अश्विन ने कहा कि हमने टूर्नामेंट में पहले अच्छी शुरुआत की। मगर अंत सही नहीं कर पाए।
3 of 4
शुरुआती 6 मुकाबलों में केएल राहुल आैर गेल ने टीम को मैच जीताए आैर अंक तालिका में टाॅप पर पहुंचाया। उन्होंने कहा, 'हमारे पास एक सभ्य अप्रैल था पर मई महीना काफी भयानक साबित हुआ। हमारे पास अंकित राजपूत थे जिन्होंने मैच की दिशा बदली लेकिन हमने कैच छोड़कर मैच गंवाया। खैर, यह खेल का हिस्सा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उन्होंने कहा, 'राहुल आैर गेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए लेकिन हमारा मध्यक्रम पूरी तरह से फेल रहा। इस बार पंजाब टीम का काफी मजबूत थी। टीम में केएल राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एंड्रयू टाॅय, आरोन फिंच जैसे मैच विनर थे। शुरुआती मैच में अंक तालिका में टाॅप पर रहने वाली पंजाब 14 मैचों में 12 अंकों के साथ साथ सातवें स्थान पर रही।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।