गतविजेता मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2018 का सफर रविवार को खत्म हो गया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए एक 'करो या मरो' के मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत के लिए जरूरी 175 रन नहीं बना पाई। दिल्ली डेयरडेविल्स से मिली 11 रन की हार के साथ ही उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।
{"_id":"5b0195f94f1c1be8408b691f","slug":"maxwell-and-trent-boult-repeats-magical-effort-twice-by-taking-copy-catch-against-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाउंड्री पर मैक्सवेल-बोल्ट ने मिलकर पकड़े 2 हूबहू कैच, IPL से विदा हुई मुंबई इंडियंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: बाउंड्री पर मैक्सवेल-बोल्ट ने मिलकर पकड़े 2 हूबहू कैच, IPL से विदा हुई मुंबई इंडियंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने ऋषभ पंत की 64 रन की पारी की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 174 रन खड़े किए। इस लक्ष्य का बचाव करने उतरी मुंबई के लिए ग्लेन मैक्सवेल सबसे बड़े विलेन साबित हुए। मैक्सवेल ने न सिर्फ पोलार्ड और रोहित शर्मा के जादुई कैच पकड़े बल्कि बल्ले से भी अहम 22 रन की पारी खेली। अगली स्लाइड में देखिए मैक्सवेल और बोल्ट की जुगलबंदी से पकड़े गए विश्वक्रिकेट के दो सर्वश्रेष्ठ रिले कैच
दिल्ली से मिले 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआती खराब रही थी। बाद में मैक्सवेल ने पहले किरोन पोलार्ड तो बाद में रोहित शर्मा का रिले कैच पकड़कर दिल्ली की कमर तोड़ दी और यही से मैच मुंबई इंडियंस से काफी दूर चला गया। मुंबई की पारी का 10 ओवर संदीप लामिछाने लेकर आए। पहली ही गेंद पर पोलार्ड ने करारा शॉट लगाया, जिसे भागते हुए बाउंड्री पर मैक्सवेल ने लपक लिया। उनका शरीर सीमारेखा से टच न कर जाए इसलिए उन्होंने गेंद ट्रेंट बोल्ट की ओर उछाल दी, जिसे बोल्ट ने कैच करने में कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
खतरनाक पोलार्ड महज 7 रन बनाकर आउट हुए। कुछ ओवर्स बाद फिर लगभग ऐसा ही नजारा दोबारा देखने को मिला। हर्षल पटेल की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला। गेंद सीधे 6 रन के लिए जा रही थी। मगर एकबार फिर अपनी फूर्ती का परिचय देते हुए मैक्सवेल गेंद की ओर लपके, कैच पकड़ने के तुरंत बाद उन्होंने गेंद फेंक दी, जिसे दोबारा ट्रेंट बोल्ट ने ही आसानी से कैच कर लिया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा का विकेट गिरते ही पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। दर्शक समझ चुके थे कि मुंबई के हाथ से यह मैच निकल चुका है। मैदान पर मौजूद फैंस के साथ कमेंटेटर भी सन्न रह गए थे। हर कोई बस इसी सोच में डूबा था कि एक ही मैच में दो बार एक ही ढंग से ऐसे कैच पकड़े कैसे जा सकते हैं।