{"_id":"5b0282014f1c1be6408b6e57","slug":"royal-challengers-bangalore-out-from-play-off-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: 'विराट सेना' के बड़े सितारों ने RCB को डुबोया, यहां जानें प्लेऑफ से बाहर होने के कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: 'विराट सेना' के बड़े सितारों ने RCB को डुबोया, यहां जानें प्लेऑफ से बाहर होने के कारण
Mon, 21 May 2018 02:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli rcb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 के प्लेऑफ में चारों टीमों के क्वालीफाई होने के बाद निचले क्रम की सभी टीमें अपनी हार का विश्लेषण कर रही हैं। खासतौर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन ने तो इस सीजन में फैंस को सबसे ज्यादा चौंकाया है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली यह टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से कैसे चूक, आइए जानते हैं इसके बारे में...
नामी खिलाड़ियों को लेकर कन्फ्यूज कप्तान विराट
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ipl
आरसीबी में बड़े विदेशी खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं थी। इसी खासियत ने आरसीबी के खेमे को जंग लगा दिया। पूरी लीग के दौरान टीम के कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन की उठ-पटक से ही जूझते रहे। कभी डीविलियर्स टीम के अंदर तो कभी मैकुलम बाहर। किसी भी एक बड़े खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन का पर्मानेंट हिस्सा नहीं बनाया गया।
खराब गेंदबाजी
3 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ipl
आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की खराब गेंदबाजी उसकी हार का सबसे बड़ा कारण रही। उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और टिम साउदी गेंदबाजी के डिपार्टमेंट में बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली का ढीला नेतृत्व
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ipl
इस सीजन में कप्तान विराट कोहली के बल्ले से रन तो निकले, लेकिन मैदान पर उनका नेतृत्व में वो धार नजर नहीं आई जिसके लिए वह जाने जाते हैं। मैदान पर टीम का संचालन कर रहे विराट बतौर ओपनर भी अंतिम मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विदेशी ऑलराउंडर की कमी खली
5 of 5
Colin de Grandhomme
आईपीएल की लगभग सभी टीमों के पास एक बेहतरीन विदेशी ऑलराउंडर है जो किसी भी समय मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। आरसीबी में यह काम ग्रैंडहोम और मोइन अली के कंधों पर था, लेकिन शुरुआत के लगभग सभी मैचों में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। सनराइजर्स के खिलाफ अली और ग्रैंडहोम ने एक अच्छी पारी खेली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।