फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: प्लेऑफ की रेस में फिसड्डी दिल्ली डेयरडेविल्स, अब सामने आई बाहर होने की वजह

Mon, 21 May 2018 12:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi Daredevils out from Play off Race ipl 2018
delhi daredevils

आईपीएल सीजन-11 में शीर्ष चारों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब प्लेऑफ में घमासान देखने को मिलेगा।



वहीं प्वॉइंट्स टेबल में निचले चार पायदान पर मौजूद टीमों की चुनौती का सफर यहीं समाप्त हो गया है। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के अलावा आरसीबी, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम सबसे नीचे है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने तो इस सीजन में अपने फैंस को सबसे ज्यादा निराश किया है। आइए जानते हैं दिल्ली डेयरडेविल्स के प्लेऑफ में क्वालीफाई न कर पाने की चार सबसे अहम वजह...

कप्तान को लेकर घमासान

Delhi Daredevils out from Play off Race ipl 2018
shreyas iyyer and gautam gambhir

दिल्ली डेयरडेविल्स की फ्रैंचाइजी ने इस सीजन में अपनी टीम का कप्तान अनुभवी क्रिकेटर गौतम गंभीर को बनाया था, लेकिन टीम के लगातार हारने के बाद गंभीर पर दबाव बढ़ने लगा और उन्होंने कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई, लेकिन अय्यर भी दिल्ली को प्लेऑफ का टिकट नहीं दिला सके।

फ्लॉप रहे विदेशी खिलाड़ी

Delhi Daredevils out from Play off Race ipl 2018
maxwell catch

दिल्ली ने जिन विदेशी खिलाड़ियों को अपने गुट में शामिल किया था, उनका प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा। मैक्सवेल, मॉरिस और  प्लांकेट जैसे खिलाड़ियों ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया जिसके लिए वे जाने जाते हैं। जेसन रॉय ने भी शुरू में थोड़ा बहुत दम दिखाया, लेकिन बाद में वो भी सुस्त पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मविश्वास की कमी

Delhi Daredevils out from Play off Race ipl 2018
delhi daredevils

आईपीएल के लगभग सभी सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स का शर्मनाक प्रदर्शन किसी से छिपा नहीं है। प्वॉइंट्स टेबल में इस टीम का निचले पायदान पर रहना अब फैंस के लिए सामान्य बात हो चुकी है। शायद इसी वजह से दिल्ली की टीम अपने पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर नहीं उतर सकी।

विज्ञापन

सुस्त मिडल ऑर्डर

Delhi Daredevils out from Play off Race ipl 2018
rishabh pant

दिल्ली डेयरडेविल्स का खराब मिडल ऑर्डर उसके शर्मनाक प्रदर्शन की बड़ी वजह है। मिडल ऑर्डर में पंत और अय्यर के अलावा दूसरा कोई भी खिलाड़ी मैच का परिणाम बदलने में नाकामयाब रहा। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ एक मैच में लोवर मिडल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed