सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs CSK: Rahul Dravid and Anil Kumble Ends at the M Chinnaswamy Stadium officially unveiled at ceremony

RCB vs CSK: चिन्नास्वामी स्टेडियम में द्रविड़-कुंबले के स्टैंड का आधिकारिक अनावरण, दोनों दिग्गज रहे मौजूद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 05 Apr 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो स्टैंड का आधिकारिक अनावरण हुआ। सीएसके और आरसीबी के बीच मैच से पहले समारोह हुआ।

RCB vs CSK: Rahul Dravid and Anil Kumble Ends at the M Chinnaswamy Stadium officially unveiled at ceremony
राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले स्टैंड का रविवार को एक समारोह में आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया, जिसमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष और इन दोनों महान खिलाड़ियों के लंबे समय तक साथी रहे वेंकटेश प्रसाद और उपाध्यक्ष सुजित सोमसुंदर ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस अनावरण समारोह की देखरेख की।
Trending Videos

केएससीए ने 14 फरवरी को घोषणा की थी कि 24177 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले द्रविड़ और 956 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले कुंबले, तथा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी के नाम पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्टैंड (एंड) का नाम रखा जाएगा। स्टेडियम के दूर स्थित पुराने बीईएमएल एंड का नाम बदलकर द्रविड़ के नाम पर रखा गया, जबकि पवेलियन एंड का नाम कुंबले के नाम पर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ ने चिन्नास्वामी को बताया दूसरा घर
द्रविड़ ने कहा, यह मेरे लिए दूसरा घर रहा है। यह वह जगह है जहां हमने शायद अपने घरों से भी ज्यादा समय बिताया है। लेकिन यह वही स्थान भी है जिसने सचमुच मुझे वह सब कुछ दिया है जो मैं आज हूं। केएससीए और इस महान, प्रतिष्ठित मैदान ने मुझे जीवन में जो कुछ दिया है, उसके लिए मैं जितना भी आभार व्यक्त करूं, कम है। मैं आभारी हूं कि वेंकटेश प्रसाद और उनकी समिति ने मेरे नाम पर एक स्टैंड रखने का फैसला किया। इसका मेरे लिए बहुत महत्व है। मुझे पता है कि यह मेरे परिवार के लिए भी बहुत मायने रखेगा।

द्रविड़ की मां पुष्पा द्रविड़ और उनके भाई विजय भी इस मौके के गवाह बने। कुंबले के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें उनकी पत्नी चेतना, बेटा मयास और बेटियां आरुनी और स्वास्ति शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed