सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bangalore Vs Gujrat Titans IPL 2026 Final why DK Shivakumar angry after RCB's title win

RCB vs GT: 'हमारे साथ अन्याय हुआ', आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद क्यों बिफरे भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jun 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

आरसीबी की टीम गुजरात को हराकर आईपीएल का खिताब बचाने में सफल रही। लेकिन कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार ने बंगलूरू में खिताबी मुकाबला नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई है।

Royal Challengers Bangalore Vs Gujrat Titans IPL 2026 Final why DK Shivakumar angry after RCB's title win
डीके शिवकुमार और कोहली - फोटो : ANI Video Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने पर बधाई दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के बजाए बंगलूरू में होना चाहिए था और यहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। आरसीबी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 
Trending Videos

आरसीबी को चैंपियन बनने पर दी बधाई
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार ने कहा, आईपीएल फाइनल बंगलूरू में होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह हमारे साथ अन्याय हुआ है। हम वो सब कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते ऐसा दोबारा न हो। मैं कर्नाटक की ओर से अपनी टीम को चैंपियन बनने पर बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी ने खिताब का किया बचाव
आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराते हुए सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया। रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बनाने दिए। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम का जादू एक बार फिर चला। भुवनेश्वर ने दो, जबकि रसिख ने तीन विकेट अपने नाम किए। गुजरात टाइटंस की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। सुंदर ने 37 गेंदों की अपनी इस पारी में पांच चौके लगाए। हालांकि, साई सुदर्शन (12), शुभमन गिल (10 रन) और जोस बटलर (19 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 18 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। आरसीबी खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की तीसरी टीम बन गई है। कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed