सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Qualifier-1 Virat Kohli's record in the playoffs

RCB vs GT: आरसीबी की बढ़ी चिंता, प्लेऑफ में अच्छा नहीं रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड; गुजरात को मिलेगा फायदा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 May 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

गत चैंपियन आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीम मंगलवार को आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। गुजरात के लिए राहत की बात यह है कि प्लेऑफ मुकाबलों में विराट कोहली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम इसे भुनाने की कोशिश करेगी।

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Qualifier-1 Virat Kohli's record in the playoffs
विराट कोहली - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि विराट कोहली का रिकॉर्ड प्लेऑफ मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा है।  
Trending Videos

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कोहली
पहले क्वालिफायर में हालिया फॉर्म को देखते हुए विराट कोहली को गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है। कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आए हैं और वह 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बना चुके हैं। पहले क्वालिफायर में भी आरसीबी को उनसे दमदार प्रदर्शन की आस है। हालांकि, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रखने वाले कोहली प्लेऑफ मुकाबलों में संघर्ष करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने प्लेऑफ में खेले हैं 16 मुकाबले
विराट ने प्लेऑफ में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 25.50 की मामूली औसत और 121.42 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 357 रन निकले हैं। कोहली ने प्लेऑफ मुकाबलों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं और वह एक बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौट चुके हैं। आईपीएल 2025 में भी पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली 35 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन ही बना सके थे और उनका स्ट्राइक रेट महज 122.85 का रहा था।
विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ अच्छा है रिकॉर्ड
हालांकि, कोहली को गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक रास आता है। गुजरात के खिलाफ विराट ने अब तक आईपीएल में कुल आठ पारियां खेली हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 76.66 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 460 रन निकले हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली एक शतक और चार अर्धशतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल 2026 में गुजरात के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में विराट ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए थे। वहीं, गुजरात से हुई दूसरी भिड़ंत में कोहली ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed