{"_id":"6a1565b7c2f8397dc209d4a0","slug":"travis-scott-and-taylor-swift-fiancee-travis-kelce-flooded-with-hate-comment-after-virat-kohli-travis-head-row-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली के फैंस ने खोया आपा!: रैपर स्कॉट से टेलर स्विफ्ट के मंगेतर तक; 'ट्रेविस' नाम का हर सेलिब्रिटी बना निशाना","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कोहली के फैंस ने खोया आपा!: रैपर स्कॉट से टेलर स्विफ्ट के मंगेतर तक; 'ट्रेविस' नाम का हर सेलिब्रिटी बना निशाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 May 2026 02:49 PM IST
सार
आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई ऑन-फील्ड तनातनी अब सोशल मीडिया विवाद में बदल गई है। कुछ फैंस ने ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका और उनके परिवार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि ट्रेविस नाम होने की वजह से अमेरिकी सिंगर-रैपर ट्रेविस स्कॉट और टेलर स्विफ्ट के मंगेतर ट्रेविस केल्स भी सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
कोहली-हेड विवाद मामले ने लिया नया मोड़
- फोटो : ANI/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ राउंड से पहले एक विवाद ने काफी तूल पकड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कहासुनी देखने को मिली। इस विवाद से कोहली के फैंस इतना भड़क गए कि उन्होंने ट्रेविस हेड की पत्नी और उनके परिवार तक को लपेटे में ले लिया। फैंस ने ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका और उनके परिवार के अन्य लोगों के साथ-साथ उनके दोस्तों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर भद्दे भद्दे कमेंट्स किए।
मैदान पर हुई बहस, सोशल मीडिया तक पहुंचा मामला; कोहली के फैंस से परेशान ट्रेविस हेड की पत्नी परेशान
- फोटो : ANI
विराट और हेड के बीच क्या हुआ था?
- यह विवाद सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के दौरान शुरू हुआ।
- मैच में जब विपक्षी बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे, तब विराट कोहली को ट्रेविस हेड की ओर इशारा करते हुए देखा गया।
- ऐसा लगा मानो वह उन्हें गेंदबाजी करने के लिए कह रहे हों। एक मौके पर कोहली ने हेड को हटने का इशारा भी किया।
- बाद में ट्रेविस हेड गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार का विकेट लेकर मैच में असर डाला।
- इसी दौरान मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान भी हुआ। मैच खत्म होने के बाद एक वायरल वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया।
- वीडियो में ऐसा दिखाई दिया कि विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया, जबकि उन्होंने पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मुलाकात की।
Trending Videos
हेड और जेसिका
- फोटो : instagram @jessica head
कोहली-हेड विवाद में निशाने पर जेसिका
- मुकाबले के बाद कोहली और हेड के बीच हुई कहासुनी सोशल मीडिया तक पहुंच गई। हैंडशेक नहीं होने की घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया।
- सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने ट्रेविस हेड और उनके परिवार को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
- जेसिका हेड ने बाद में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह अनुभव उनके लिए काफी परेशान करने वाला रहा।
- उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट द एडवरटाइजर से बातचीत में कहा, 'यह मुझे वर्ल्ड कप (2023) के बाद हुए दुर्व्यवहार की याद दिलाता है।'
- जेसिका ने कहा, 'मैं उठी तो देखा कि सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज और कमेंट्स आ रहे थे। हम ठीक हैं, लेकिन लोग मेरे दोस्तों और परिवार को निशाना बना रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेविस स्कॉट और स्विफ्ट के मंगेतर ट्रेविस केल्स
- फोटो : Instagram
ट्रेविस स्कॉट और ट्रेविस केल्स भी बने निशाना
इस पूरे विवाद ने उस समय अजीब मोड़ ले लिया, जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अमेरिकी सिंगर-रैपर ट्रेविस स्कॉट के साथ-साथ टेलर स्विफ्ट के मंगेतर और अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी ट्रेविस केल्स को भी ट्रेविस हेड समझ लिया। इसके बाद कई लोगों ने ट्रेविस स्कॉट और ट्रेविस केल्स की इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर जाकर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए। दोनों इस ऑनलाइन ट्रोलिंग की चपेट में आ गए। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स लगातार लोगों को समझाते नजर आए कि ये ट्रेविस हेड नहीं, बल्कि अलग सेलिब्रिटी हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के व्यवहार को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई।
ट्रेविस केल्स के इंस्टाग्राम फोटो पर कमेंट्स
ट्रेविस केल्स के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट पर कमेंट्स

मानसिक स्वास्थ्य पर भी उठे सवाल
जेसिका हेड ने खेल जगत में मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन व्यवहार को लेकर भी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, नजरिए और एक-दूसरे से बात करने के तरीके पर गंभीर चर्चा की जरूरत है। खेल में जुनून हमेशा रहेगा, लेकिन यह भी याद रखना चाहिए कि खिलाड़ियों के पीछे असली लोग और उनके परिवार होते हैं। उम्मीद है कि इससे लोग एक-दूसरे के प्रति थोड़ा और दयालु बनेंगे।'