{"_id":"6a1526bca7e0a788990f09da","slug":"sri-lanka-announce-squad-for-west-indies-tour-kusal-mendis-named-white-ball-captain-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs SL: वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, कौन है सफेद गेंद प्रारूप में टीम का नया कप्तान?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
WI vs SL: वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, कौन है सफेद गेंद प्रारूप में टीम का नया कप्तान?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 May 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस दौरे पर टीम की कमान व्हाइट-बॉल क्रिकेट में दासुन शनाका संभालते नहीं दिखेंगे। उनकी जगह नया कप्तान चुना गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।
कुसाल मेंडिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया है। तीन से सात जुलाई तक दोनों टीमें तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलेंगी। इस बीच चार-दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला भी खेला जाना है। 31 वर्षीय कुसाल मेंडिस वनडे और टी20 दोनों सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे, जबकि धनंजय डी सिल्वा दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।
Trending Videos
शनाका को अच्छी कप्तानी के बावजूद हटाया
श्रीलंका क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर टीमों की घोषणा करते हुए कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति ने श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे 2026 के लिए इन टीमों का चयन किया है। इस दौरे में तीनों फॉर्मेट- वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट के मैच खेले जाएंगे।' लीडरशिप में यह बदलाव इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के निराशाजनक टी20 विश्व कप अभियान के बाद हुआ है। शनाका की कप्तानी में टीम नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। शनाका 16-सदस्यीय टी20 टीम में बने हुए हैं, जबकि असलंका को वनडे टीम में शामिल किए जाने के बावजूद टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है।

हसरंगा की टीम में हुई वापसी
स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की वापसी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद उन्हें वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है। इस चोट की वजह से वह फरवरी की शुरुआत से ही टीम से बाहर थे और लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ आईपीएल सीजन भी नहीं खेल पाए थे। कामिंदु मेंडिस दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। पथुम निसांका, महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा जैसे अन्य अनुभवी खिलाड़ी भी टीमों में शामिल हैं।

सीरीज का शेड्यूल
यह दौरा तीन से आठ जून तक तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा। इसके बाद 11, 13 और 14 जून को तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। 18-21 जून के बीच चार-दिवसीय वॉर्म अप मैच का आयोजन होगा, जिसके बाद दोनों टेस्ट मैच 25 से 29 जून और तीन से सात जुलाई तक सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होंगे।

श्रीलंका की टेस्ट टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, कुसल मेंडिस, मिलन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, इसिथा विजेसुंदरा और कासुन राजिथा।
श्रीलंका की वनडे टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, जेनिथ लियानगे, चरिथ असलंका, मिलान रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन।
श्रीलंका की टी20 टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस (उप-कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, लसिथ क्रॉस्पुल, दासुन शनाका, मिलान रत्नायके, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा।