सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Arshdeep Singh Deletes 200 Instagram Posts, Viral Reel With Virat Kohli Also Removed IPL 2026

Arshdeep Singh Insta Posts: आखिर अर्शदीप ने इंस्टाग्राम से क्यों हटाए 200 पोस्ट? कोहली वाली वायरल रील भी गायब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 May 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह के एक फैसले ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज ने अचानक इंस्टाग्राम से 200 से ज्यादा पोस्ट हटा दिए, जिसमें विराट कोहली के साथ उनकी बेहद वायरल रील भी शामिल थी। फैंस इस कदम के पीछे की वजह जानने को उत्सुक हैं, लेकिन खिलाड़ी की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। हाल के दिनों में कई विवादों और आलोचनाओं के बीच अर्शदीप का यह कदम अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Arshdeep Singh Deletes 200 Instagram Posts, Viral Reel With Virat Kohli Also Removed IPL 2026
कोहली, समरीन और अर्शदीप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने प्रदर्शन से ज्यादा सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का अभियान खत्म होते ही अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए, जिसके बाद फैंस के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर हुई कि उन्होंने विराट कोहली के साथ अपनी वायरल रील भी हटा दी, जिसे करोड़ों बार देखा गया था।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली वाली वायरल रील भी हटाई
अर्शदीप ने जिन पोस्ट्स को हटाया, उनमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली के साथ बनाई गई उनकी चर्चित रील भी शामिल थी। इस वीडियो को करीब 150 मिलियन व्यूज मिले थे और यह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था। ऐसे में उसका अचानक गायब होना फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, अर्शदीप ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यही वजह है कि उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ करीब 44 पोस्ट ही बाकी हैं।

पंजाब किंग्स से जुड़े पोस्ट अब भी मौजूद
दिलचस्प बात यह है कि अर्शदीप ने पंजाब किंग्स से जुड़े पोस्ट नहीं हटाए हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो में अब भी पीबीकेएस का नाम मौजूद है। अकाउंट पर बची पोस्ट्स में परिवार के साथ बिताए पल और क्रिकेट मैदान की उपलब्धियां दिखाई देती हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। अर्शदीप ने 14 मैचों में 14 विकेट लिए, लेकिन उनका इकोनॉमी रेट 10.21 रहा। रिपोर्ट में उन्हें टीम की असफलता की एक वजह भी बताया गया।

विज्ञापन

विवादों में भी रहे अर्शदीप
हाल के समय में अर्शदीप कई विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहे। एक वीडियो में युजवेंद्र चहल फ्लाइट में वेपिंग करते नजर आए थे, जिसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने अर्शदीप को आईपीएल सीजन के दौरान व्लॉगिंग बंद करने को कहा था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर उनकी टिप्पणी पर भी विवाद हुआ था। अर्शदीप ने कहा था, 'ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?' सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे सीमा पार करने वाला बयान बताया।

शिवरामकृष्णन ने बैन लगाने की मांग की थी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने भी अर्शदीप की आलोचना की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था, 'किसी ने मेरी बात पर विश्वास नहीं किया। सबने मेरा मजाक उड़ाया। अर्शदीप को इस सीजन बैन कर देना चाहिए और उन्हें प्रो-राटा आधार पर भुगतान होना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा था, 'अगर बीसीसीआई कार्रवाई करता है, तो मैं उन लोगों के नाम बताऊंगा जिन्होंने मेरे साथ नस्लीय टिप्पणी की थी।' इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद एक पीबीकेएस फैन को जवाब देने और साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्य को छेड़ने वाली उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed