सब्सक्राइब करें

IPL 2026 Video: रियान पराग ने वैभव संग फोटो खिंचाने से किया इनकार? अपने कप्तान के जवाब पर सूर्यवंशी का रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 May 2026 01:48 PM IST
सार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जब फोटोग्राफरों ने उनसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ फोटो खिंचाने की अपील की, तो पराग ने मजाकिया अंदाज में ऐसा जवाब दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन
IPL 2026: Riyan Parag Refuses Photo Request With Vaibhav Sooryavanshi, Reaction Goes Viral Ahead of Eliminator
वैभव और रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें न्यू चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। इस बड़े मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, मुंबई से मुल्लांपुर पहुंचने के दौरान वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फोटोग्राफरों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने रियान पराग से वैभव के साथ तस्वीर खिंचाने की अपील की। इस पर पराग ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'हम फिल्म स्टार नहीं हैं।' रियान का यह जवाब सुनकर वैभव सूर्यवंशी कुछ पल के लिए चौंक गए, लेकिन बाद में उन्होंने मजेदार एक्सप्रेशन देकर माहौल हल्का कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

IPL 2026: Riyan Parag Refuses Photo Request With Vaibhav Sooryavanshi, Reaction Goes Viral Ahead of Eliminator
वैभव और रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान पराग लगातार करते रहे हैं वैभव का समर्थन
हालांकि, वायरल वीडियो के बावजूद रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला है। पराग ने पूरे सीजन युवा बल्लेबाज का समर्थन किया है। हाल ही में वैभव ने रियान पराग के पिता से आशीर्वाद भी लिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वह आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं।
Trending Videos
IPL 2026: Riyan Parag Refuses Photo Request With Vaibhav Sooryavanshi, Reaction Goes Viral Ahead of Eliminator
वैभव और गेल - फोटो : ANI
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं। अब वह क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उन्हें आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ छह और छक्कों की जरूरत है। राजस्थान रॉयल्स को एलिमिनेटर मुकाबला अभी खेलना है और अगर टीम आगे बढ़ती है, तो वैभव के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने के और मौके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Riyan Parag Refuses Photo Request With Vaibhav Sooryavanshi, Reaction Goes Viral Ahead of Eliminator
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
दिग्गज गेंदबाजों पर भी पड़े भारी
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी की है। यही वजह है कि उन्हें आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में गिना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 के उद्घाटन सीजन के बाद अब तक दूसरा आईपीएल खिताब नहीं जीता है। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि वैभव सूर्यवंशी का बल्ला प्लेऑफ में भी उसी तरह गरजे और वह टीम को दूसरी ट्रॉफी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed