{"_id":"5ca22d71bdec22147163b95a","slug":"ryan-harris-says-mohammad-shami-is-one-of-the-best-bowlers-in-the-world-this-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मोहम्मद शमी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मोहम्मद शमी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने करियर के दौरान अधिक वजन और चोटों से जूझने वाले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज और पंजाब के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस 'छरहरे बदन' के मोहम्मद शमी को अपनी अच्छी फिटनेस के कारण मिल रही सफलता से हैरान नहीं हैं और उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज को वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक करार दिया।
2 of 5
mohammad shami
- फोटो : file photo
शमी ने पिछले एक साल में लगभग आठ किग्रा वजन कम किया और इस दौरान वह चोटमुक्त भी रहे जिससे उनकी गेंदबाजी में भी सुधार हुआ और वह भारतीय टेस्ट टीम के अहम अंग बन गये। हैरिस पिछले 18 महीनों में शमी की सफलता से खुश है जिसमें ऑस्ट्रेलिया दौरा भी शामिल है।
3 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया जूनियर टीम के साथ भी काम कर रहे हैरिस ने पीटीआई से कहा, 'मैंने उसके साथ बहुत अधिक काम नहीं किया। उसने खुद ऐसा किया। वह (पंजाब) के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल है। वह रणनीति पर चर्चा करता है, मुझसे बात करता है। अधिकतर खिलाड़ी उसके क्रिकेट ज्ञान का फायदा उठाना चाहते हैं। अगर वह सर्वश्रेष्ठ नहीं है तो अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kxip
उन्होंने कहा, 'जब मैं उससे पंजाब के शिविर में पहले दो दिन मिला तो उसने मुझे बताया कि कैसे उसने अपनी फिटनेस में सुधार किया और सात आठ किग्रा वजन कम किया। उसने किस तरह से चेन्नई में गर्मियों में अभ्यास किया जिससे उसके वजन में तेजी से कमी आई।'
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : file photo
हैरिस ने कहा कि शमी और जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत के पास तेज गेंदबाजी की बहुत अच्छी जोड़ी है। इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा, 'वे (शमी और बुमराह) एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा तालमेल बनाते हैं। बुमराह अलग तरह का गेंदबाज है जिसमें तेजी है और वह आक्रमण करता है जबकि शमी विकेट टू विकेट गेंद करके अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।