फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के ये पांच वादे क्या कांग्रेस का बेड़ा पार लगा पाएंगे?

Mon, 01 Apr 2019 08:24 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 01 Apr 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Five big promises of Rahul gandhi, if Congress comes in power
राहुल के पांच बड़े वादे
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान हो चुका है। सभी पार्टियां जोर-शोर से अपने चुनावी अभियान में लगी हुई है। अपने चुनावी अभियान में देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा चुनाव से पहले कई दावे और वादे किए हैं। आइए, जानते हैं उनके पांच बड़े वादों के बारे में। 

'न्याय' योजना से गरीबी पर करेंगे 'सर्जिकल स्ट्राइक'

Lok Sabha Elections 2019: Five big promises of Rahul gandhi, if Congress comes in power
राहुल गांधी - फोटो : Instagram
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया है कि वो न्यूनतम आय सहायता योजना (न्याय) लागू करेंगे। इसके तहत देश के 5 करोड़ परिवार या 25 करोड़ लोगों को सालाना 72 हजार रुपए दिए जाने का वादा किया गया है। उनका दावा है कि ये योजना देश की 20 फीसदी जनता के लिए है। कांग्रेस के मुताबिक वो सत्ता में आई तो ये रकम गरीबों के बैंक खातों में डाली जाएगी। ये रकम 12 हजार रुपए महीने तक की आय वाले गरीब परिवारों को मिलेगी। हर महीने अधिकतम 6 हजार रुपए की रकम बैंक खाते में डाली जाएगी। कांग्रेस इसे न्यूनतम आय गारंटी और गरीबी हटाने वाली योजना कह रही है।
 

युवाओं को 22 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

Lok Sabha Elections 2019: Five big promises of Rahul gandhi, if Congress comes in power
Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के एलान के साथ ही सभी पार्टियां युवा वोटरों को ध्यान में रखकर तरह-तरह के वादे कर रही है। इसी बीच राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर युवाओं को 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। रविवार को ट्वीट करके राहुल गांधी ने कहा कि इस समय देश भर में 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ये पद 31 मार्च 2020 तक भर दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीति आयोग को भंग कर फिर से लाएंगे योजना आयोग

Lok Sabha Elections 2019: Five big promises of Rahul gandhi, if Congress comes in power
rahul gandhi - फोटो : पीटीआई

करनाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता मे आई तो नीति आयोग को खत्म कर, योजना आयोग को फिर से बहाल कर दिया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया था कि नीति आयोग के पास प्रधानमंत्री के लिए मार्केटिंग करने और फर्जी आंकड़े तैयार करने के सिवाय कोई काम नहीं हैं। बता दें कि मोदी सरकार के 2019 में सत्ता में आने के बाद योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया गया था और इसकी कार्यशैली में कई परिवर्तन किए गए थे। इस बाबत उन्होंने ट्वीट भी किया।
 

विज्ञापन

आसानी से मिलेगा कर तथा स्टार्ट अप के लिए नही लगेगा कोई एंजेल टैक्स

Lok Sabha Elections 2019: Five big promises of Rahul gandhi, if Congress comes in power
Rahul Gandhi in Chennai - फोटो : PTI

राहुल गांधी ने छोटे व्यापारियों के लिए आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने का वादा करते हुए कहा था कि नए उद्योगों को तीन साल तक किसी रेगुलेशन की जरूरत नहीं होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने वादा किया कि स्टार्ट अप पर लगने वाले एंजेल टैक्स को समाप्त कर दिया जाएगा। बता दे कि एंजेल टैक्स स्टार्ट अप पर लगता है। भारत में इसकी मौजूदा दर 30 फीसदी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed