सचिन तेंदुलकर ने आचरेकर को किया याद: गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बचपन के कोच को दी श्रद्धांजलि, किया भावुक पोस्ट
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के कोच रमाकांत आचेरकर को याद किया। आचेरकर की याद करते हुए सचिन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने एक्स पर लिखा, आज यहां खड़े होकर कुछ अहसास हुआ। चाहे कितने भी साल बीत जाएं, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि एक और धन्यवाद कहना बाकी रह गया। मुझ पर विश्वास करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मुझे वह इंसान बनाने के लिये धन्यवाद जो आज मैं हूं। गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं, आचरेकर सर।
Standing here today, I realised something. No matter how many years pass, I’ll always feel like I have one more ‘thank you’ left to say.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 29, 2026
Thank you for believing in me, guiding me, and helping me become the person I am.
Happy Guru Purnima, Achrekar Sir. pic.twitter.com/PzgaXztl1s
भारतीय क्रिकेट के सबसे मशहूर कोच में से एक आचरेकर ने कम उम्र में ही तेंदुलकर की असाधारण प्रतिभा को पहचान लिया था और उन्हें निखारने में अहम भूमिका निभाई थी। तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और 100 अंतरराष्ट्रीय शतक भी जड़े। सचिन का आचरेकर को याद किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
1973 में मुंबई में जन्मे तेंदुलकर ने 1983 विश्व कप में भारत की जीत के बाद क्रिकेटर बनने और देश के लिए विश्व कप जीतने का सपना देखा था। 1989 में डेब्यू करने वाले सचिन का विश्व कप जीतने का सपना 2011 में उनके घरेलू मैदान, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में पूरा हुआ था। 2013 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बतौर क्रिकेटर सचिन के नाम सर्वाधिक मैच, रन और शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक लगाते हुए 15,921 रन और 463 वनडे में 49 शतक लगाते हुए 18,426 रन बनाए हैं। एक टी20 में उनके नाम 10 रन हैं।