{"_id":"5ec0edfa8ebc3e907517146b","slug":"sachin-tendulkar-was-already-out-but-umpire-ian-gould-turned-it-down-fearing-the-crowd-says-dale-steyn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोहरा शतक बनाने से पहले ही आउट हो चुके थे सचिन, अंपायर ने नहीं दिया आउट, डेल स्टेन का दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोहरा शतक बनाने से पहले ही आउट हो चुके थे सचिन, अंपायर ने नहीं दिया आउट, डेल स्टेन का दावा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 17 May 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sachin tendulkar 200
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दावा किया है कि अंपायर इयान गोल्ड ने 2010 में भारतीय दर्शकों की कड़ी प्रतिक्रिया के डर से उस समय सचिन तेंदुलकर को जानबूझकर आउट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि सचिन उस समय वन-डे क्रिकेट में ऐतिहासिक दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे और इसी के चलते अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया।
2 of 4
सचिन तेंदुलकर और डेल स्टेन
- फोटो : ट्विटर
स्टेन ने कहा कि सचिन जब दोहरे शतक से 10 रन दूर थे, तब उन्होंने भारत के इस स्टार बल्लेबाज को पगबाधा आउट कर दिया था, लेकिन मैदानी अंपायर गोल्ड ने उन्हें आउट नहीं दिया। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट में कहा, ‘सचिन ने ग्वालियर में हमारे खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया। मुझे याद है कि जब वह 190 के आसपास थे, तब मैंने उन्हें आउट कर दिया था।'
3 of 4
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'इयान गोल्ड अंपायर थे और उन्होंने सचिन को नॉटआउट दिया था। मैंने उनसे कहा कि आपने सचिन को आउट क्यों नहीं दिया? वह साफ आउट थे। उन्होंने कहा कि अपने चारों तरफ देखो- अगर मैंने उन्हें आउट दे दिया तो होटल वापस नहीं जा सकूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सचिन ने अंतत: नाबाद 200 रन की पारी खेलते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया। भारत ने उनकी पारी की मदद से द्विपक्षीय सीरीज के दूसरे मैच में तीन विकेट पर 403 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 42.5 ओवर में 248 रन पर आउट करके 153 रन से जीत दर्ज की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।