{"_id":"5adea41b4f1c1b87098b602b","slug":"sana-mir-facebook-post-against-hair-remover-cream","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हेयर रिमूवर क्रीम' के विज्ञापनों पर भड़कीं पाक महिला क्रिकेटर, खिलाड़ियों को दिया यह संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हेयर रिमूवर क्रीम' के विज्ञापनों पर भड़कीं पाक महिला क्रिकेटर, खिलाड़ियों को दिया यह संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने हेयर रिमूवल क्रीम और फेयरनेस क्रीम के खिलाफ आवाज उठाई है। इस तरह के विज्ञापनों के खिलाफ सना मीर ने फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि वह कभी भी हेयर रिमूवल क्रीम जैसे विज्ञापनों का प्रचार नहीं करेंगी। खेल में आगने बढ़ने वाली युवा लड़कियों को उन्होंने मैसेज देते हुए कहा कि खेल में स्ट्रॉन्ग आर्म्स चाहिए न कि स्मूथ आर्म्स
2 of 5
Sana Mir
अपने पोस्ट में सना ने लिखा, 'यह पोस्ट लिखने पर मैं तब मजबूत हुई, जब मैंने एक हेयर रिमूवल क्रीम पर वज्ञानपन देखा। ये विज्ञापन भारत और पाकिस्तान में खूब दिखाया जा रहा है। इसमें दिखाया गया है कि एक लड़की इस बात को लेकर बहुत चिंतित है कि वह बास्केटबॉल कोर्ट पर कैसी दिखेगी।' सना ने कहा कि यह कितने शर्म की बात है कि स्पोर्ट्समैन स्पीरिट से ज्यादा बॉडी स्किन को तवज्जो दे रहे हैं।
3 of 5
Sana Mir
सना ने लिखा क्या किसी के टैलेंट और हुनर को पहचानने के लिए उसकी स्किन या खूबसूरती मायने रखती हैं। एक खिलाड़ी अपनी काबीलियत के दम पर आगे बढ़ता है न कि स्किन और रंग का की वजह से।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sana Mir
सना मीर ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने अपने 12 साल के क्रिकेट करियर में कई बार ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के एड अस्वीकार किए हैं। मैंने हमेशा सभी स्पॉन्सर्स और सेलिब्रटीज से ये विनती की है कि वह अपने एड में इस तरह का संदेश दिखाएं जिससे लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित हों, न कि वह ऐसे एड देखकर सेल्फ कॉन्सियस हो जाएं।
विज्ञापन
5 of 5
Sana Mir
सना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को अब तक छह हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वह सैकडों लोगों ने इस पोस्ट को अपने सोशल अकाउंट के जरिए शेयर भी किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।