फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मांजरेकर ने किया हर्षा भोगले का 'अपमान', पिंक बॉल टेस्ट की कमेंट्री के दौरान टकराए दोनों

Sun, 24 Nov 2019 07:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 24 Nov 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Manjrekar comes under fire after insulting Harsha Bhogle on air about pink ball test
मांजरेकर - फोटो : file

भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे व ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट के तीसरे दिन कमेंट्री के दौरान दो कमेंटेटर आपस में ही टकरा गए। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले के बीच पिंक बॉल से खेलने की बात को लेकर ऑनएयर बहस हो गई। इस दौरान संजय मांजरेकर ने अपने साथी कमेंटेटर हर्षा भोगले का 'अपमान' किया।

Sanjay Manjrekar comes under fire after insulting Harsha Bhogle on air about pink ball test
sanjay manjrekar - फोटो : file photo

दरअसल, दोनों कमेंटेटर टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद और उसके भविष्य के बारे में बात कर रहे थे। जब मांजरेकर ने यह सुझाव दिया कि वह खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के कारण खेल में एक अधिकारी थे। हर्षा भोगले ने कहा, 'जब इस मैच का पोस्टमार्टम किया जाएगा तब गेंद की दृश्यता एक चीज होगी, जिसके बारे में ध्यान देना होगा। भोगले के इस सवाल पर 1987 और 1996 के बीच भारत के लिए 37 टेस्ट खेलने वाले मांजरेकर ने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता। गेंद का दिखना कोई मसला नहीं है।'

 

Sanjay Manjrekar comes under fire after insulting Harsha Bhogle on air about pink ball test
हर्षा भोगले - फोटो : ट्विटर

इसके बाद हर्षा ने कहा, 'खिलाड़ियों से पूछना होगा कि वे क्या सोचते हैं। इसके जवाब में मांजरेकर ने अपने क्रिकेट खेलने के अनुभव को गिनाते हुए कहा, 'तुम्हे पूछना होगा, हमें नहीं। हर्षा केवल आपको ही जानने की जरूरत है, जिसने क्रिकेट खेला है उसे नहीं।' इसके बाद फिर हर्षा ने कहा, क्रिकेट खेलने के आधार पर सवाल पूछने की वजह कुछ सीखने से नहीं रोक सकते। ऐसा होता तो टी-20 क्रिकेट हो ही नहीं पाता। जवाब में मांजरेकर ने कहा, 'बात मानता हूं लेकिन सहमत नहीं हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Manjrekar comes under fire after insulting Harsha Bhogle on air about pink ball test
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि भारत ने महज तीसरे ही दिन बांग्लादेश को दूसरे व ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट में पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम किया। विराट की कप्तानी में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है। बता दें कि भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed