फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय मांजरेकर की IPL 2020 से छुट्टी, नहीं मिली कमेंट्री पैनल में जगह, ये दिग्गज शामिल

Fri, 04 Sep 2020 04:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Sep 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Manjrekar missing from IPL 2020 commentary panel announced from BCCI
संजय मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में संजय मांजरेकर कमेंट्री करते नजर नहीं आएंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने सात भारतीय कमेंटेटर्स के पैनल में इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को जगह नहीं दी है। यह पहला मौका होगा जब मांजरेकर आईपीएल की कमेंट्री पैनल में नहीं दिखेंगे। वह साल 2008 से लगातार कमेंट्री करते आ रहे हैं।

Sanjay Manjrekar missing from IPL 2020 commentary panel announced from BCCI
संजय मांजरेकर - फोटो : social media

मांजरेकर से नाराज चल रहा BCCI
भारतीय क्रिकेट बोर्ड पिछले कुछ समय से संजय मांजरेकर से नाराज चल रहा है। लॉकडाउन से ठीक पहले मार्च में घरेलू सीरीज के लिए मांजरेकर को कमेंट्री पैनल ले हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने बोर्ड की अपेक्स काउंसिल को ई-मेल के जरिए आईपीएल कमेंट्री पैनल में जगह देने की गुहार लगाई थी। उन्होंने मेल में लिखा था कि मुझे आपकी गाइडलाइंस का पालन करने में खुशी होगी क्योंकि हम सभी वह कर रहे हैं जो प्रोडक्शन के लिए अच्छा हो।

Sanjay Manjrekar missing from IPL 2020 commentary panel announced from BCCI

तीन दलों में बंट जाएंगे कमेंटेटर्स
कोरोना काल में आयोजित हो रहे इस 13वें सीजन को बायो बबल के भीतर खेला जाएगा। हर फ्रैंचाइजी बेहद सतर्कता से रह रही है। आईपीएल मैनेजमेंट द्वारा SoP का पालन किया जा रहा है। कमेंटेटर्स को भी तीन दलों में बांटकर दो अलग-अलग बायो बबल में रखा जाएगा। सभी 10 सितंबर को यूएई के लिए उड़ान भरेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा। शेड्यूल आज आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Manjrekar missing from IPL 2020 commentary panel announced from BCCI
पूर्व भारतीय महिला टीम कप्तान अंजुम चोपड़ा - फोटो : twitter

पैनल में इन सात भारतीय कमेंटेटर्स के नाम

सुनील गावस्कर, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, मुरली कार्तिक, दीप दासगुप्ता, रोहन गावस्कर, हर्षा भोगले और अंजुम चोपड़ा। दासगुप्ता और मुरली कार्तिक जहां अबु धाबी से मोर्चा संभालेंगे तो अन्य कमेंटेटर्स शारजाह और दुबई के मुकाबलों का आंखों देखा हाल सुनाएंगे। बताते चलें  कि दुबई और अबुधाबी में 21 मैच का आयोजन होता है तो आईपीएल के 14 मुकाबलों की मेजबानी अकेले शारजाह करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed