फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Manjrekar speaks on Virat Kohlis decision to retire from test cricket know
IND 1st Inning
445/7 (111.3 ov)
Manav Suthar 22(40)*
Mohammed Siraj 11 (8)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

Virat Kohli: 'गलतियों में सुधार के बजाय छोड़कर भाग गए', कोहली के टेस्ट से संन्यास पर मांजरेकर का अटपटा बयान

Tue, 06 Jan 2026 04:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 06 Jan 2026 04:23 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर टिप्पणी की है। उनका मानना है कि किंग कोहली ने अपने फॉर्म में सुधार के बजाय लाल गेंद प्रारूप को छोड़ना बेहतर समझा।

विज्ञापन
Sanjay Manjrekar speaks on Virat Kohlis decision to retire from test cricket know
विराट कोहली-संजय मांजरेकर - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर बात की है। उनका मानना है कि किंग कोहली ने अपनी गलतियों में सुधार के बजाय प्रारूप को छोड़ना बेहतर समझा। उनका मानना है कि पूर्व कप्तान को अपने फॉर्म में सुधार के लिए प्रयास करने चाहिए थे। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Manjrekar (@sanjaysphotos)

विज्ञापन

मांजरेकर ने उठाए कोहली के टेस्ट से संन्यास पर सवाल
मांजरेकर ने कहा कि जब जो रूट टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और स्टीव स्मिथ व केन विलियमसन जैसे समकालीन खिलाड़ी अपनी विरासत को और मज़बूत कर रहे हैं, ऐसे समय में कोहली का टेस्ट क्रिकेट से दूर होना और भी ज्यादा खलता है। उनके अनुसार, कोहली पिछले पांच साल में टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह संघर्ष करते रहे, उस पर गंभीरता से काम नहीं किया गया।

इंस्टाग्राम पर साझा एक वीडियो में मांजरेकर ने कहा, 'जब मैं जो रूट को टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़ते देखता हूं तो मेरा ध्यान विराट कोहली की ओर चला जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संन्यास से पहले के पांच साल में, जब वह औसतन सिर्फ 31 रन बना पा रहे थे, उन्होंने पूरे दिल से यह जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर समस्या क्या है।'

कोहली के सिर्फ वनडे खेलने से खफा मांजरेकर
मांजरेकर का मानना है कि कोहली तकनीकी बदलाव, मानसिक मजबूती या फिर कुछ समय के लिए टीम से बाहर रहकर घरेलू और विदेशी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलकर वापसी की कोशिश कर सकते थे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती तो कोहली को रणजी ट्रॉफी, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जाकर खुद को दोबारा साबित करना चाहिए था। इसके अलावा, मांजरेकर ने कोहली के वनडे क्रिकेट जारी रखने के फैसले पर भी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि अगर कोहली सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेते तो उन्हें उतनी निराशा नहीं होती। उनके मुताबिक, एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के लिए वनडे क्रिकेट सबसे आसान प्रारूप है, जबकि असली परीक्षा टेस्ट क्रिकेट में होती है।

मांजरेकर ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट आपको तकनीक, धैर्य और मानसिक मजबूती के हर पहलू से परखता है। टी20 की चुनौतियां अलग हैं, लेकिन एक बल्लेबाज की असली पहचान टेस्ट क्रिकेट से बनती है। विराट जैसे फिट खिलाड़ी से उम्मीद थी कि वह अपनी फॉर्म में वापसी के लिए संघर्ष जारी रखते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed