{"_id":"675055cf31c67730ee061328","slug":"sara-tendulkar-joins-sachin-tendulkar-foundation-as-director-indian-cricketer-announced-know-details-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पिता का इस काम में बटाएंगी हाथ; सचिन ने खुद की घोषणा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पिता का इस काम में बटाएंगी हाथ; सचिन ने खुद की घोषणा
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। बुधवार को उन्हें 'सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन' का निदेशक बनाया गया। इसकी घोषणा क्रिकेट के भगवान ने खुद की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से बताया कि सारा अब उनके फाउंडेशन की नई निदेशक हैं और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए काम करेंगी।
2 of 5
सारा तेंदुलकर
- फोटो : @sachin_rt
सचिन ने लिखा- मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी बेटी सारा तेंदुलकर 'सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन' में निदेशक के रूप में शामिल हो गई हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। जब वह खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की इस यात्रा पर निकल पड़ीं, तो यह इस बात की याद दिलाता है कि ग्लोबल लर्निंग कैसे हर किसी को मिल सकती है।
I’m overjoyed to share that my daughter Sara Tendulkar has joined the @STF_India as Director.
She holds a Master’s degree in Clinical and Public Health Nutrition from University College London. As she embarks on this journey to empower India through sports, healthcare, and… pic.twitter.com/B78HvgbK62
सारा तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकर
- फोटो : saratendulkar (instagram)
हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ उदयपुर के पास एक गांव का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों और उनके माता-पिता से मुलाकात की थी। सारा ने इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकर
- फोटो : saratendulkar (instagram)
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- बेसिक हेल्थकेयर सर्विसेस और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के साथ उदयपुर के पास एक सुदूर गांव में समय बिताना एक अविश्वसनीय रूप से सार्थक अनुभव था। उन्होंने वंचित समुदायों को किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए क्लीनिक स्थापित किए हैं, और फुलवारी बनाई है। यह एक सुरक्षित स्थान है, जहां छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन और उनके संज्ञानात्मक विकास का समर्थन करने के लिए मदद की जाती है जिससे उनके माता-पिता के काम करने के दौरान उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
सारा तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकर
- फोटो : saratendulkar (instagram)
उन्होंने आगे लिखा- गांव की खूबसूरत और प्रेरक महिलाओं से मिलने के अलावा, जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई वह थी नर्स और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षण लेने का उनका दृढ़ संकल्प ताकि वे अपने समुदायों की सेवा और उत्थान कर सकें। इसने मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कैसे सबसे छोटा बदलाव भी एक लहर जैसा प्रभाव पैदा कर सकता है और पूरे गांव को मजबूत बना सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।