{"_id":"5dc4f75e8ebc3e5b4f3f1d12","slug":"sehwag-compares-rohit-sharma-to-sachin-tendulkar-says-even-virat-kohli-can-t-do-what-rohit-does","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चारों ओर हिटमैन का हल्ला... 'जो रोहित शर्मा कर सकते हैं वह विराट भी नहीं कर सकते'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चारों ओर हिटमैन का हल्ला... 'जो रोहित शर्मा कर सकते हैं वह विराट भी नहीं कर सकते'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के खिलाफ राजकोट के मैदान पर रोहित शर्मा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच खेला, जिसे उन्होंने यादगार बना दिया। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अपने शानदार 'शतकीय' टी-20 इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में 85 रन की तूफानी पारी खेली। हिटमैन की तूफानी पारी की बदौलत ही बांग्लादेश को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। अब टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि रोहित शर्मा जो कर सकते हैं वह विराट कोहली भी नहीं कर सकते।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : Social Media
मैच के बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक क्रिकेट वेबसाइट पर रोहित की पारी की जमकर तारीफ की। सहवाग ने कहा कि रोहित टीम इंडिया में अब वह काम करते हैं, जो कभी सचिन तेंदुलकर किया करते थे। उनका निडर होकर खेलना टीम के काम आता है। इसी के साथ उनके तेजी से रन बनाने के अंदाज पर वीरू ने कहा, 'रोहित जो काम कर सकते हैं वह शायद विराट कोहली भी नहीं कर सकते। रोहित कभी भी एक ही ओवर में तीन-चार छक्के लगाने का माद्दा रखते हैं या 45 गेंदों ने 90-100 रन बनाने की बात तो वह यह भी आसानी से करते नजर आते हैं।'
3 of 4
वीरेंद्र सहवाग
साथ-साथ सहवाग ने वर्ल्ड टी-20 से पहले टीम इंडिया की कुछ कमजोरियां भी गिनाई। भारतीय टीम अभी भी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बहुत अधिक निर्भर है, जबकि मध्यक्रम के दूसरे खिलाड़ी उसे वह भरोसा नहीं दे पा रहे हैं, जो टीम इंडिया को चाहिए। इसके अलावा सहवाग ने शिखर धवन की खराब होती फॉर्म पर भी चर्चा की और कहा टेस्ट से बाहर होने के बाद यह बल्लेबाज अब मानसिक दबाव में है। उनके अंदर एक डर घर कर गया कि कहीं अब वह सीमित ओवरों की क्रिकेट से भी बाहर न हो जाएं और इसी के चलते वह रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
सहवाग ने कहा अब आपको भारतीय ओपनिंग जोड़ी का स्वभाव उल्टा होता दिख रहा है, जो काम पहले शिखर करते थे शुरुआती 10 ओवर में तेजी से खेलना वह अब रोहित कर रहे हैं, जबकि शिखर को संघर्ष करना पड़ रहा है। पहले शिखर ताबड़तोड़ खेलते थे और रोहित टिक कर परिस्थितियों से तालमेल सेट करते थे। 43 गेंद की अपनी पारी में रोहित ने 6 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 85 रन बनाए। इस बीच स्पिनगेंद मोसादिक हुसैन की 3 लगातार गेंदों पर उन्होंने 3 छक्के भी जड़े। जब रोहित अपने शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, तो अमीनुल इस्लाम की गेंद को छक्का मारने के प्रयास में वह बाउंड्री लाइन के करीब कैच आउट हो गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।