फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफरीदी पर गुस्साए भज्जी-युवी, गब्बर गरजे- कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा

Mon, 18 May 2020 04:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Shahid Afridi's Remarks on PM Modi: Harbhajan Singh, Yuvraj Singh, Shikhar Dhawan reacts loudly
शाहिद अफरीद के बयान के बाद बवाल - फोटो : ट्विटर

अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की वजह से जमकर अपशब्द झेले थे। दोनों ही क्रिकेटर्स को अपने देशवासियों के गुस्से का सामना इसलिए करना पड़ा था क्योंकि उन्होंने अफरीदी की मदद करते हुए एक वीडियो बनाया था। मगर अब उसी पाकिस्तानी शाहिद अफरीदी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए न सिर्फ भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि कश्मीर पर भी विवादित बयान दे डाला।

Shahid Afridi's Remarks on PM Modi: Harbhajan Singh, Yuvraj Singh, Shikhar Dhawan reacts loudly
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर और पीएम मोदी पर शाहिद अफरीदी के कमेंट के बाद अब यही क्रिकेटर्स उनके विरोध में उतर आए हैं। भज्जी ने कहा कि मैंने और युवराज ने मानवता के लिए अफरीदी फाउंडेशन के लिए लोगों से दान देने की अपील की थी, लेकिन उनके ऐसे विचार सुनकर दुख पहुंचा है और अब उनसे जो दोस्ती थी वह यहीं खत्म हो गई। 39 वर्षीय भज्जी ने कहा कि अफरीदी को अपनी हद में रहना चाहिए।

Shahid Afridi's Remarks on PM Modi: Harbhajan Singh, Yuvraj Singh, Shikhar Dhawan reacts loudly
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज सिंह ने अफरीदी की बातें सुनकर कहा कि उन्हें दुख हुआ। ट्वीट करते हुए युवी बोले- वाकई मैं शाहिद अफरीदी के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए कमेंट से निराश हूं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं इस तरह की बातें कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैंने आपके कहने पर मानवता के लिए एक अपील की थी, लेकिन अब दोबारा कभी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Afridi's Remarks on PM Modi: Harbhajan Singh, Yuvraj Singh, Shikhar Dhawan reacts loudly
गौतम गंभीर, शाहिद अफरीदी औऱ नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने भी अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया। गौती ने ट्वीट कर लिखा, 'पाकिस्तान के पास 7 लाख फौजी हैं और 20 करोड़ लोग उनके पीछे खड़े हैं। ऐसा कहना है 16 वर्षीय शख्स शाहिद अफरीदी का। फिर भी कश्मीर के लिए 70 साल से भीख मांग रहे हो। अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जहर ही उगल सकते हैं, जिससे पाकिस्तान के लोगों का बेवकूफ बनाते रहें, लेकिन फैसले के दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा! याद है ना बांग्लादेश?'

विज्ञापन
Shahid Afridi's Remarks on PM Modi: Harbhajan Singh, Yuvraj Singh, Shikhar Dhawan reacts loudly
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने भी इस मुद्दे पर मुखरता से अपनी बात रखी। भारतीय ओपनर लिखते हैं, 'इस वक्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है उस वक्त भी तुमको कश्मीर की पड़ी है। कश्मीर हमारा था हमारा है और हमारा ही रहेगा। चाहिए 22 करोड़ ले आओ, हमारा एक, सवा लाख के बराबर है। बाकी गिनती आप कर लेना।'

एक क्लिक में जानिए अफरीदी ने पीएम मोदी को क्या कहा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed