सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

INDvWI: शाई होप ने हासिल की खास उपलब्धि, वन-डे में पूरे किए सबसे तेज 3000 रन, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 22 Dec 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
shai hope becomes second-fastest batsman to score 3,000 ODI runs
shai hope

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे व निर्णायक वन-डे में विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने खास उपलब्धि हासिल की। 


 

Trending Videos
shai hope becomes second-fastest batsman to score 3,000 ODI runs
शाई होप

शाई होप ने अपने 3000 वन-डे इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेज 3000 वन-डे रन पूरे करने वाले वेस्टइंडीज के पहले व दूनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड को बनाते हुए उन्होंने विंडीज के विवियन रिचर्ड्स समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shai hope becomes second-fastest batsman to score 3,000 ODI runs
शाई होप - फोटो : ट्विटर

बता दें कि वन-डे सबसे तेज 3000 वनडे रन दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ने बनाए हैं। यह कमाल करने के लिए उन्होंने 57 पारियों का सहारा लिया था। वहीं, शाई होप ने यह कमाल 67 पारियों में कर दिया। इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 68 पारियों में सबसे तेज 3000 वन-डे रन पूरे किए थे।

shai hope becomes second-fastest batsman to score 3,000 ODI runs
brian lara

वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से पूर्व महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स ने 69 पारियों में ,जबिक ब्रायन लारा ने 79 पारियों में अपने 3000 वन-डे रन हजार रन पूरे किए थे। बता दें कि शाई होप 19.2 में मोहम्मद शमी का शिकार बने। मोहम्मद शमी ने शाई होप को क्लीन बोल्ड किया। होप ने 50 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed