सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

LSG vs RR Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 40 रनों से हराया, 119 के स्कोर पर ऑलआउट हुई पंत की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रनों से हरा दिया।

LSG vs RR IPL Live Score: Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Today Match Scorecard Updates
राजस्थान ने लखनऊ को हराया - फोटो : IANS
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:19 PM, 22-Apr-2026

राजस्थान ने लखनऊ को हराया

जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रनों से हरा दिया। बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 43 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उनके लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली।
11:07 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: बृजेश ने दो विकेट झटके

बृजेश ने दो विकेट झटके। उन्होंने मुकुल चौधरी और मोहम्मद शमी को पवेलियन भेजा। फिलहाल क्रीज पर मयंक यादव और दिग्वेश राठी मौजूद हैं।
10:56 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: लखनऊ को छठा झटका

लखनऊ को छठा झटका बर्गर ने दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को रियान पराग के हाथों कैच कराया। वह 41 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए।
10:54 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: मिचेल मार्श का अर्धशतक

मिचेल मार्श ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल मुकुल चौधरी भी क्रीज पर हैं। अब टीम को 30 गेंदों में 61 रनों की जरूरत है।
10:52 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: 91 पर लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन

लखनऊ को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने हिम्मत सिंह को बोल्ड किया। अब मुकुल चौधरी आए हैं।
10:30 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score चौथा विकेट गिरा

लखनऊ को चौथा झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर लौटे। अब हिम्मत सिंह क्रीज पर आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 55 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:27 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा

नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने तीन विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 18 और मिचेल मार्श 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
10:00 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ को तीसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों मार्करम को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब निकोलस पूरन आए हैं।
09:49 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका

लखनऊ को दूसरा झटका नांद्रे बर्गर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों कप्तान ऋषभ पंत को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब एडेन मार्करम आए हैं।
09:44 PM, 22-Apr-2026

LSG vs RR Live Score: लखनऊ की झटके से शुरुआत

लखनऊ की शुरुआत झटके से साथ हुई है। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में आयुष बडोनी का शिकार किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब मिचेल मार्श का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed