{"_id":"5af9679f4f1c1b195e8b45ad","slug":"shane-warne-delays-his-departure-from-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, मेंटर शेन वॉर्न ने बीच IPL में छोड़ा टीम का साथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, मेंटर शेन वॉर्न ने बीच IPL में छोड़ा टीम का साथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL 2018 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए बुरी खबर है। टीम को पहले सीजन में चैंपियन बनाने वाले बाद में मेंटर की भूमिका में नजर आने वाले शेन वॉर्न ने अचानक ऑस्ट्रेलिया लौटने का फैसला लिया है। हालांकि सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर बताया कि वह मंगलवार को केकेआर के खिलाफ होने वाले अहम मैच के बाद ही स्वदेश लौटेंगे।
रविवार को इंस्टाग्राम पर गेटवे ऑफ इंडिया की तस्वीर शेयर करते हुए शेन वॉर्न ने एक भावुक पोस्ट लिखा। पोस्ट के जरिए ही फैंस को उनके इस चौंकाने वाले फैसले के बारे में पता लगा। वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स से मिले प्यार और सम्मान के लिए के लिए मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया।
2008 से राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़े शेन वॉर्न ने इंस्टाग्रा पोस्ट पर लिखा कि, 'दुर्भाग्य से राजस्थान रॉयल्स के साथ मेरा यह आखिरी दिन (13 मई) है, क्योंकि मैं कल वापस ऑस्ट्रेलिया लौट रहा हूं। आईपीएल से जुड़ना बेहतरीन रहा। अपने इस पोस्ट में शेन वॉर्न ने जोस बटलर, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की तारीफ करते हुए, उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
A post shared by Shane Warne (@shanewarne23) on
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अबतक शेन वॉर्न के अचानक राजस्थान रॉयल्स टीम छोड़ने के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि 2 साल बाद बैन के बाद वापस लौटी राजस्थान रॉयल्स का सामना मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स से होना है। प्लेऑफ के लिए संघर्ष कर रही दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।