{"_id":"5af979484f1c1bdb408b5369","slug":"shane-warnes-rates-virat-kohli-higher-then-sachin-tendulkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी सपनों में सचिन से खौफ खाने वाले ने कोहली को बताया 'विराट', जानिए शेन वॉर्न ने क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी सपनों में सचिन से खौफ खाने वाले ने कोहली को बताया 'विराट', जानिए शेन वॉर्न ने क्या कहा
Mon, 14 May 2018 06:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया के कप्तान कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। वॉर्न ने तो यहां तक कह डाला कि कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसे सचिन तेंदुलकर तक नहीं छू पाए। दरअसल, वनडे मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई पारियों पर चर्चा करते हुए वॉर्न ने अपना पक्ष रखा।
2 of 6
वनडे मैच में लक्ष्य हासिल करते हुए विराट कोहली ने नाम 19 शतक हैं। इस मामले में विराट जरूर सचिन पर भारी पड़ते हैं, क्योंकि तेंदुलकर को 17 शतक बनाने के लिए 232 पारी लगी थी। जबकि विराट ने 102 पारी में ही सचिन को पछाड़ दिया था। हालांकि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में अभी भी सचिन तेंदुलकर काफी आगे हैं। सचिन ने वनडे में 51 शतक जमाए हैं तो वहीं कोहली 35 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
3 of 6
इंडिया टूडे बात करते हुए शेन वॉर्न ने कहा कि, 'मैं मानता हूं कि जिस ढंग से विराट खेलते हैं और वनडे क्रिकेट में वह जिस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। ऐसे में रन चेज करते हुए आप उनके शतकों की संख्या देखें। मुझे नहीं लगता कि विराट के अलावा किसी ने भी ऐसा किया है। यहां तक सचिन तेंडुलकर भी वह नहीं कर पाए, जो विराट ने कर दिखाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
साथ ही वॉर्न ने यह भी कहा कि जब वह क्रिकेट खेलते थे, तो उन दिनों सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हुआ करते थे। मौजूदा दौर में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने दोनों की जगह ले ली। मगर इनमें से कौन ज्यादा श्रेष्ठ है, तो यह तय कर पाना मुश्किल है।' बकौल वॉर्न अगर कोहली अगले 10 या इससे ज्यादा साल इसी अंदाज में क्रिकेट खेल लेंगो तो लोग उन्हें वैसे ही पसंद करेंगे जैसे आज तेंदुलकर को मानते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अपने दौर के खतरनाक फिरकी गेंदबाज रहे शेन वार्न ने अपनी गेंदों से दुनिया के लगभग हर बल्लेबाज को खासा परेशान किया था। मगर सचिन तेंदुलकर ने 1998 में शारजाह में उनकी गेंदों की ऐसी पिटाई की थी कि सचिन उनके सपने में नजर आने लगे थे और यह बात उन्होंने खुद बताई थी। वॉर्न ने कहा था कि ऐसा लगता है कि वह (सचिन) उनके सपने में भी छक्के लगा रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।