फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया का चयन आज, कोहली की जगह IPL के इस युवा कप्तान को मिल सकता है मौका

Tue, 08 May 2018 01:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer Likely to Replace Virat Kohli for Afghanistan Test
अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट में कप्तान विराट कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल किया जा सकता है। राष्ट्रीय चयन समिति की मंगलवार को बेंगलुरु में बैठक होनी है। कोहली सरे के लिए काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने के कारण 14 जून से होने वाले इस टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। कोहली इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में होने वाले दो टी-20 मैचों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
Shreyas Iyer Likely to Replace Virat Kohli for Afghanistan Test
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे का टीम की कमान संभालना तय है। जबकि आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के टीम की कप्तानी संभालने की संभावना है। माना जा रहा है कि कोहली के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ लगभग वही खिलाड़ी होंगे जो टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के इसी महीने काउंटी क्रिकेट से लौटने की संभावना है।
Shreyas Iyer Likely to Replace Virat Kohli for Afghanistan Test
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है पुजारा और ईशांत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने के इच्छुक हैं। 11-14 मई के बाद यार्कशायर और ससेक्स के मैच 11 से 14 मई तक हैं। यार्कशायर का अगला मैच 20 जून को है। दोनों खिलाड़ी इस दौरान रॉयल लंदन कप में हिस्सा नहीं लेंगे। जहां तक बात कोहली के स्थानापन्न की हैं तो संकेत यही हैं कि अय्यर को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट पदार्पण का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Iyer Likely to Replace Virat Kohli for Afghanistan Test
पिछले साल धर्मशाला टेस्ट में अय्यर को कोहली के कवर के रूप में टीम में रखा गया था। तब कोहली के कंधे में चोट थी हालांकि अय्यर को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी क्योंकि कुलदीप यादव को पहले टेस्ट खेलने का मौका मिल गया था। बाकी टेस्ट टीम में फेरबदल की ज्यादा संभावना नहीं है। मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान अजिंक्य रहाणे का अंतिम एकादश में स्थान लगभग तय है। अय्यर को रोहित शर्मा से चुनौती मिल सकती है। बता दें कि अय्यर ने 46 प्रथम श्रेणी मैचों में 53.90 की औसत से 3989 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Shreyas Iyer Likely to Replace Virat Kohli for Afghanistan Test
चयनकर्ता इसके अलावा सीमित ओवरों की सीरीज के यूके टूर और इंडिया ए टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित करेंगे जिसमें कुछ टेस्ट स्पेशलिस्ट को दौरे की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर मौका मिल सकता है। दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए वैसे तो वहीं टीम रहने की संभावना है जिसने निदहास ट्रॉफी में हिस्सा लिया था लेकिन आईपीएल की फॉर्म को देखते हुए अंबाती रायडू के नाम पर विचार हो सकता है। पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और शिवम मावी के इंडिया ए टीम में शामिल होने की पूरी संभावना है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed