{"_id":"637a1b3ba29d140bd17c1a92","slug":"shubman-gill-made-big-statement-about-urvashi-rautela-and-rishabh-pant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Urvashi-Pant: शुभमन गिल ने उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान, रिलेशनशिप को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Urvashi-Pant: शुभमन गिल ने उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान, रिलेशनशिप को लेकर कही यह बात
Sun, 20 Nov 2022 05:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:49 PM IST
सार
पंत के टीम-मेट शुभमन गिल ने इस मामले पर बयान दिया है और बताया है कि इस मामले पर टीम के बाकी खिलाड़ियों की क्या प्रतिक्रिया रही।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के 'मिस्टर आरपी' के नाम का खुलासा करने के बाद भी ऋषभ पंत से उनका नाम जोड़ा जा रहा है। फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हुई हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ही उर्वशी ने बताया था कि 'मिस्टर आरपी' कोई और नहीं बल्कि साउथ के एक्टर राम पोथिनेनी हैं। हालांकि, फैन्स इस बात से सहमत नहीं दिखे और उन्होंने कहा कि आरपी ऋषभ पंत ही हैं।
विज्ञापन
अब पंत के टीम-मेट शुभमन गिल ने इस मामले पर बयान दिया है और बताया है कि इस मामले पर टीम के बाकी खिलाड़ियों की क्या प्रतिक्रिया रही। एक टीवी शो के दौरान जब शुभमन से पूछा गया कि उर्वशी-पंत मामले पर साथी खिलाड़ियों ने क्या कहा? तो शुभमन ने कहा- पंत की ओर से कुछ नहीं है। उर्वशी की हरकतों से पंत का ध्यान नहीं भटकता है। दरअसल, उर्वशी चाहती हैं कि कोई उन्हें छेड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंत और शुभमन फिलहाल भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। दोनों टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। पंत इस दौरे पर टीम इंडिया के उपकप्तान हैं। टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। वहीं, दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने 65 रन से जीत दर्ज की। अब नेपियर में 22 नवंबर को तीसरा टी20 खेला जाएगा।
दरअसल, करीब तीन महीने पहले उर्वशी ने एक इंटरव्यू में पंत का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। इंटरव्यू में उर्वशी ने किसी 'मिस्टर RP (आरपी)' के नाम का जिक्र किया था और उसके साथ उनका रिलेशिनशिप टूटने की पूरी कहानी बताई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि मिस्टर RP और कोई नहीं बल्कि पंत ही हैं। फिर सोशल मीडिया पर ही यह भी दावा किया गया था पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर रौतेला को जवाब भी दिया था। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोड़ने की अपील की थी। हालांकि, कुछ मिनट बाद उन्होंने अपनी स्टोरी डिलीट कर ली थी।
पंत के स्टोरी के जवाब में उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया था। पंत ने स्टोरी में लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन। इस पर उर्वशी ने पोस्ट किया- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
इन विवादों के बीच एशिया कप के दौरान उर्वशी दुबई में भारत के मैच देखने के लिए पहुंचीं थीं। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के पहुंचने के बाद उर्वशी भी ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं। इसके लिए भी दोनों खूब ट्रोल हुए थे। हाल ही में उर्वशी ने पंत से माफी भी मांगी थी। उर्वशी का एक चैनल को दिया गया इंटरव्यू सामने आया है। वीडियो में एक रिपोर्टर उर्वशी से पूछते हैं- आप कोई मैसेज देना चाहती हैं ऋषभ पंत को? क्योंकि आपने कहा था फॉर्गिव एंड फॉर्गेट (Forgive And Forget)। इस सवाल पर उर्वशी हाथ जोड़ती हैं और कहती हैं सॉरी...आई एम सॉरी।