सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs ENG Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs England Today Match Scorecard Result

SL vs ENG: इंग्लैंड ने श्रीलंका पर टी20 में दर्ज की लगातार 12वीं जीत, 100 रन भी नहीं बना सकी मेजबान टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड ने सुपर आठ मुकाबले में एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को हराया। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

SL vs ENG Super 8 Match Highlights: T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs England Today Match Scorecard Result
इंग्लैंड टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में 51 रन से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने इस तरह श्रीलंका के खिलाफ टी20 में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। श्रीलंका की बल्लेबाजी इस मैच में इस कदर खराब रही कि पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके और दो बल्लेबाज खाता खोले बिना ही आउट हुए।
Trending Videos

शनाका ने बनाए सबसे ज्यादा रन
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाए जो 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंदु मेंडिस ने 13, दुनिथ वेलालागे ने 10 और महीश तीक्ष्णा ने नाबाद 10 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने तीन विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डावसन और आदिल राशिद को दो-दो विकेट मिले। वहीं जैमी ओवरटन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्चर-जैक्स ने पलटा पासा
आर्चर और ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर जैक्स ने हालांकि मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। दोनों ने पावरप्ले में कहर बरपाते हुए छठे ओवर तक श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 34 रन कर दिया। श्रीलंकाई टीम इससे उबर नहीं पाई और 100 रन से भी कम के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

सॉल्ट की पारी ने इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया
मैच में सॉल्ट की छह चौके और दो छक्के जड़ित पारी निर्णायक साबित हुई। इंग्लैंड की बल्लेबाजी इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही है और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रन बनाए जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। टूर्नामेंट में पहली बार पावरप्ले को पार करने वाले सॉल्ट ने इस बीच कुछ आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने वेलालगे की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर छक्का जड़ा और चमीरा के खिलाफ फाइन लेग के ऊपर भी एक बड़ा शॉट खेला। सॉल्ट ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वेलालगे ने वापसी करते हुए अपने दूसरे स्पैल में सॉल्ट को आउट किया जिसके बाद इंग्लैंड की पारी बिखरती चली गई।

सॉल्ट के अलावा कोई नहीं चला
इंग्लैंड की पारी की बात करें तो सॉल्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 21, हैरी ब्रूक ने 14, सैम करन ने 11, जोस बटलर ने 7, टॉम बेंटन ने 6, लियाम डेवसन ने 6 और जैकब बैथेल ने 3 रन बनाए, जबकि जैमी ओवरटन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालागे को तीन विकेट मिले, जबकि दिलशान मादुशांका और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली। वहीं, दुश्मंता चमीरा ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed