फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly backed senior India batters Rohit Sharma and Virat Kohli to return to form during CT 2025

Champions Trophy: रोहित-कोहली को मिला गांगुली का समर्थन, दोनों बल्लेबाजों के फॉर्म में लौटने का जताया भरोसा

Sun, 02 Feb 2025 06:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Feb 2025 06:34 PM IST
सार

रोहित और कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी, लेकिन वहां भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Sourav Ganguly backed senior India batters Rohit Sharma and Virat Kohli to return to form during CT 2025
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को यकीन है कि यह दोनों बल्लेबाज 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान फॉर्म में लौटेंगे। भारत आईसीसी के इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। 
विज्ञापन

रणजी में वापसी पर फ्लॉप रहे थे कोहली-रोहित 
रोहित और कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी, लेकिन वहां भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिरकत करेंगे। भारत की कोशिश चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल करने की होगी। गांगुली ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा, सीमित ओवरों के खेल में रोहित और कोहली बड़े खिलाड़ी हैं। हम उम्मीद करेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी में पिच अच्छी हो, विशेषकर दुबई में। इन्होंने पिछले सीमित ओवर के विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

गांगुली ने कहा, कोहली और रोहित अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आगामी सीरीज में दोनों का प्रदर्शन बेहतर होगा। इन्होंने भले ही ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन यकीन है कि वे आगामी सीरीज में बेहतर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित ओवर टूर्नामेंट में अच्छा रहा है भारत का प्रदर्शन
भारत का 50 ओवर के टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी और फिर उसने पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारत की नजरें 12 महीने के अंदर दो आईसीसी खिताब जीतने पर टिकी होंगी। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बताया। 
विज्ञापन

इन टीमों को बताया मजबूत
गांगुली ने कहा, भारत ने टी20 विश्व कप जीता, 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत प्रबल दावेदार होगा, लेकिन उसका विजेता बनना इस बात पर निर्भर करेगा कि वो अपनी रणनीति पर किस तरह अमल करती है। भारत की सीमित ओवर प्रारूप की टीम काफी अच्छी है। चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने वाली सभी टीमें मजबूत हैं। यह कहना फिलहाल कठिन होगा, लेकिन भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मजबूत टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed