दिग्गज भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर सवाल उठाया है। गांगुली ने कहा कि वनडे टीम में शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे को शामिल नहीं किया जाना समझ से परे है। गांगुली ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि टीम में कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सभी फॉर्मेट खेल सकते हैं।
चयनकर्ताओं पर भड़के सौरव गांगुली, विंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदार जाधव निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन वह टीम में हैं, जबकि वेस्टइंडीज में पांच लिस्ट ए मैचों में 218 रन बनाकर मैन आफ द सीरीज रहे गिल को टीम में जगह नहीं मिली। गांगुली ने ट्विटर पर चयनकर्ताओं की खिंचाई की और उन्होंने कहा कि उनका मुख्य काम सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम का चयन करना होना चाहिए न कि लोगों को खुश करना।
गांगुली ने ट्वीट में लिखा कि समय आ गया है कि टीम इंडिया के चयनकर्ता लय और आत्मविश्वास के लिए सभी फॉर्मेट में समान खिलाड़ी को शामिल करें, कुछ ही खिलाड़ी सभी फॉर्मेट में खेलते हैं। दुनिया की बेहतरीन टीमों में लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। यह सभी को खुश करने के लिए नहीं है, लेकिन देश के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ियों को चुनना है। शुभमन गिल और रहाणे को वनडे टीम में न देखकर हैरानी हुई।’
Time has come for indian selectors to pick same players in all formats of the game for rhythm and confidence.. too few are playing in all formats ..great teams had consistent players ..it’s not about making all happy but picking the best for the country and be consistent..@bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 24, 2019
रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं, लेकिन वह सीमित ओवरों में वह जगह बनाने में काफी समय से नाकाम हो रहे हैं। वहीं शुभमन गिल वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं बनाने से निराश हैं। गिल ने 54.50 की औसत और 28.19 की औसत से सबसे ज्यादा 218 रन बनाए हैं। चार मैच में 3 अर्द्धशतक जड़ने वाले गिल को मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।