फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई कार कम EMI पर कैसे खरीदें? जानिए ये 5 जबरदस्त टिप्स

Wed, 24 Jul 2019 11:45 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 24 Jul 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Buy new car with lowest EMI all you need to know
कार EMI - फोटो : Social

धूप, बरसात और सर्दी से बचने के आज के समय में कार काफी उपयोगी साबित होती है। वैसे सभी का सपना होता है कि उसके पास भी अपनी एक कार हो। इन दिनों कार बाजार में नई-नई कारें लांच हो रही हैं हर जरूरत और बजट के हिसाब से कारें बिक रही हैं। इतना ही नहीं मार्किट में इन दिनों नई कारों पर डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स, जीरो डाउन पेमेंट और कम EMI जैसे लुभावने ऑफर्स की भी बहार है। ज्यादातर लोग EMI पर कार खरीदना पसंद करते हैं। वैसे अगर आप थोड़ा होमवर्क करें और थोड़ी सावधानी बरतें तो कम EMI पर एक नई कार खरीदी जा सकती है। आई जानते हैं...

चेक करें बैंकों की EMI

Buy new car with lowest EMI all you need to know
कार EMI - फोटो : Social

अगर आप एक नई कार EMI पर लेने की सोच रहे है तो सबसे पहले आप ये चेक कीजिये कि कौन सा बैंक कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है। कार डीलर के अलावा आप सीधा बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं। वैसे अक्सर देखने में आता है की सरकारी बैंकों की ब्याज दरें प्राइवेट बैंकों और फाइनैंशियल कंपनियों की ब्याज दरों की तुलना में  थोड़ी कम होती हैं। इतना ही नहीं पुरुषों के तुलना में महिलाओं को ब्याज दर पर ज्यादा छूट मिलती है।

क्रेडिट हिस्ट्री चेक करें

Buy new car with lowest EMI all you need to know
कार EMI - फोटो : Social

कार लोन लेने से पहले आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री चेक कर लें। यदि आपने पहले कोई लोन लिया है और उसकी EMI समय पर चुकाई है अथवा आपने लोन समय पर पूरा किया है तो आपका रिकॉर्ड अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको फिर से लोन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। याद रहे जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है उन्हें बैंक कई ऑफर्स भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने ग्राहक होने का फायदा

Buy new car with lowest EMI all you need to know
CAR EMI - फोटो : Social

पहले भी अगर आपने किसी बैंक से लोन लिया है और उसकी EMI समय पर चुकाई है तो आपको फिर से उसी बैंक से लों लेने में आसानी होगी। इतना ही नहीं कई बार बैंक EMI पर थोड़ी रियायत भी दे देता है। किसी बैंक या फाइनैन्शियल कंपनी के मौजूदा कस्टमर होने पर आपको कई फायदे और ऑफर भी मिलते हैं। क्योकि बैंक में आपका रिकॉर्ड अच्छा जो है।

विज्ञापन

ध्यान से पढ़ें सभी डॉक्युमेंट्स

Buy new car with lowest EMI all you need to know
CAR EMI - फोटो : Social

कार लोन लेते समय सभी डॉक्युमेंट्स को ध्यान से पढ़ें। अक्सर देखने में आता है कि लोग टर्म एंड कंडिशन्स ठीक से नहीं पढ़ते। क्योकिं एक तो वो बहुत ही छोटे-छोटे फोंट्स में लिखी होती हैं दूसरी तरफ लोग उन पर ध्यान भी नहीं देते। उन्हीं टर्म एंड कंडिशन्स में कई ऐसी जानकारियां लिखी होती है जो आपको ऑफर देते समय नहीं दी जाती। इसलिए लोन संबंधी दस्तावेज ध्यान से चेक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed