पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa Women vs Bangladesh Women T20 World Cup match highlights and Points Table updates

Women's T20 World Cup: जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची द. अफ्रीका, बांग्लादेश का सफर समाप्त

Sun, 28 Jun 2026 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jun 2026 06:55 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले में बांग्लादेश को हराया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन उसका सेमीफाइनल में पहुंचना ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर है।

विज्ञापन
South Africa Women vs Bangladesh Women T20 World Cup match highlights and Points Table updates
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 का लीग मैच चार विकेट से गंवाने के साथ बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन बनाए। हालांकि, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी भी काफी धीमी नजर आई। दक्षिण अफ्रीका ने 19.2 ओवर में छह विकेट पर 118 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही ग्रुप-ए की अंक तालिका में दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन

सेमीफाइनल की दौड़ हुई रोचक
  • इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए है। 
  • अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देती है, तो दक्षिण अफ्रीका इस ग्रुप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाला चौथा और अंतिम देश होगा। 
  • यानी भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत चाहिए।
  • भारत का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका की तुलना में काफी बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की धीमी पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान लौरा वोलवार्ट के रूप में बड़ा झटका लग गया था। यहां से ताजमिन ब्रित्ज ने एनेरी डर्कसेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। ताजमिन 24 गेंदों में दो चौकों के साथ 20 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद एनेरी ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 45 गेंदों में दो छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 45 रन बनाए। इस दौरान मारिजैन काप के साथ चौथे विकेट के लिए 28 रन जुटाए।

आसान लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी धीमी नजर आई। हालांकि, टीम ने चार गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। काप ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि नादिन डि क्लार्क ने 15 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से नाहिदा अख्तर ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर और रितू मोनी ने एक-एक विकेट निकाला।
विज्ञापन

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही खराब
मैच की बात करें तो बांग्लादेश पांच विकेट खोकर 117 रन बनाए। इस टीम ने 14 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से सोभना मोस्तरी ने शर्मिन अख्तर के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 56 रन की साझेदारी की। शर्मिन 29 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि सोभना ने 48 गेंदों में 42 रन बनाए। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने 20 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों के साथ 32 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 22 रन देकर दो विकेट निकाले, जबकि मारिजैन काप, शबनीम इस्माइल और नादिन डी क्लार्क ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed