सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African batting legend AB de Villiers give advise to MS Dhoni ahead of IPL 2026 season

IPL 2026: आईपीएल से पहले डिविलियर्स ने दी धोनी को सलाह, रणनीति बदलने कहा; बल्लेबाजी क्रम पर रखी बेबाक राय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 17 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

एबी डिविलियर्स आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के निचले क्रम में उतरने से खुश नहीं हैं। उन्होंने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को सलाह दी है कि वह आगामी सीजन में इतने नीचे बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरें।

South African batting legend AB de Villiers give advise to MS Dhoni ahead of IPL 2026 season
आईपीएल 2026 - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने को है और एक बार फिर सभी की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पर रहेगी। धोनी इस लीग की शुरुआत से ही हर सीजन में खेले हैं और फैंस फिर उन्हें मैदान पर उतरता हुआ देखेंगे। धोनी ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने धोनी को सलाह दी है। 
Trending Videos

छठे स्थान पर उतरने कहा
डिविलियर्स ने धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर बेबाक राय रखी है। उन्होंने कहा कि आईपीएल के आगामी सीजन में धोनी का छठे नंबर से नीचे नहीं उतरना चाहिए क्योंकि आठवें और नौवें स्थान पर उतरना उनकी मौजूदगी के साथ न्याय नहीं होता। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है और 44 साल के धोनी फिर येलो जर्सी में नजर आएंगे। सीजन की शुरुआत से पहले डिविलियर्स ने इस करिश्माई खिलाड़ी से पिछले कुछ वर्षों में बल्लेबाजी क्रम में बहुत नीचे खेलने की रणनीति को बदलने की अपील की। वहीं, सीएसके ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सैमसन को ट्रेड करने का फैसला किया जो उनकी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसके में धोनी की भूमिका पर रखी राय
धोनी की भूमिका पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, यह बहुत मुश्किल है और सीधा-सीधा मामला नहीं है। ब्रांड बनने में वर्षों लगते हैं और सीएसके ने धोनी की शख्सियत के साथ कई वर्षों में यह साम्राज्य खड़ा किया है जो हमेशा से वहां मौजूद रहे हैं। जब आप सीएसके का नाम लेते हैं तो तुरंत आपके दिमाग में धोनी का नाम आता है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी भूमिका पूरी तरह से उस ब्रांड को जितना हो सके उतना मजबूत बनाए रखने की रही है। इसीलिए मुझे आठ या नौ नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उनकी कोई भूमिका नजर नहीं आती और ना ही वह पिछले सत्र की तरह कुछ खास कर पा रहे हैं।

डिविलियर्स ने कहा, हम जानते हैं कि वह बल्ले से असरदार हो सकते हैं लेकिन अगर वह इतनी नीचे बल्लेबाजी कर रहे हैं और कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि वह गलत कारणों से बस टीम में एक जगह भर रहे हैं। उनके लिए अब भी टीम में जगह है लेकिन उन्हें बल्लेबाजी के लिए ऊपर आना होगा, कम से कम नंबर छह पर और कभी-कभी तो पांच या चार नंबर पर भी। ये मुश्किल हालात हैं लेकिन संजू सैमसन कप्तानी संभालने के लिए सही आदमी हैं और इसका श्रेय धोनी को जाता है क्योंकि वह सही आदमी के आने का इंतजार करते हुए टीम में बने रहे। अगर धोनी खेलते हैं तो मैं चाहता हूं कि वह खुद पर और अधिक दबाव डालें और उन बड़े पलों को संभालने वाले खिलाड़ी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed